loader
The Haryana Story | बिहार चुनाव में हरियाणा की एंट्री : दो विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए पहुंचे सीएम सैनी, शाह से की मुलाकात

बिहार चुनाव में हरियाणा की एंट्री : दो विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए पहुंचे सीएम सैनी, शाह से की मुलाकात

प्रचार के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि, "पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है

बिहार चुनाव में हरियाणा के नेताओं की शनिवार से एंट्री हो गई। सीएम नायब सैनी शनिवार को बिहार चुनाव में दो विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए पहुंचे। प्रचार के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि, "पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में और आदरणीय के नेतृत्व गति से बिहार बदला है क्योंकि पूर्व की सरकारें गरीब को और गरीब करना, व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, "INDIA गठबंधन के पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है।

महिलाएं सशक्त हो रही

कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं ने झूठ बोलकर कुछ राज्यों में सत्ता हासिल की है, लेकिन वे वहां के लोगों का शोषण कर रहे हैं। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का हर गांव सड़क से जुड़ गया है, हर गांव में बिजली पहुंच गई है, महिलाएं सशक्त हो रही हैं, बिहार में युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मीटिंग बिहार दौरे के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पटना में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मीटिंग हुई। दोनों के बीच हरियाणा और बिहार चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नायब सैनी ने एक साल के दौरान सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का लेखा जोखा रखा।

शाह ने सीएम के अभी तक के कार्यकाल पर उन्हें शाबाशी दी

शाह ने सीएम के अभी तक के कार्यकाल पर उन्हें शाबाशी दी और हर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। जातीय समीकरण के हिसाब से रखे गए दौरे बीजेपी बिहार चुनाव के लिए हरियाणा के नेताओं को जातीय समीकरणों के हिसाब से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए भेजे रहे हैं। बिहार सरकार ने 2025 में गांधी जयंती के अवसर पर जातीय सर्वेक्षण का आंकड़ा जारी किया था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की तत्कालीन महागठबंधन सरकार ने दो चरण में जातीय सर्वेक्षण कराया। इसका पहला चरण सत से 21 जनवरी के बीच और दूसरा चरण 14 अप्रैल से अगस्त के पहले सप्ताह तक चला था। इन नेताओं की भी लगी ड्यूटी हरियाणा भाजपा के कई अन्य प्रमुख नेताओं को विहार चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव में इन नेताओं की लगाई ड्यूटी 

इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, बडखल के विधायक धनेश अदलखा, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा की भी चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक सतीश फगाना, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा नेता रावे वतान और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता का नाम शामिल शामिल है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×