हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अब वक्त है कि हम विभागीय कार्यप्रणाली को स्मार्ट, सस्टेनेबल और टेक्नोलॉजी ड्रिवन बनाएं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2-दिवसीय विशेष कार्यशाला 23 और 24 अक्तूबर को पंचकूला में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य है तकनीकी दक्षता बढ़ाना, जल गुणवत्ता में सुधार और परियोजना निष्पादन को तेज व पारदर्शी बनाना।
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन पर अपने अनुभव साझा करेंगे
इस दौरान देशभर के विशेषज्ञ वक्ता भी आधुनिक जल प्रबंधन, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन पर अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा इंजीनियर इन चीफ द्वारा किया जाएगा। समापन सत्र में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा स्वयं अभियंताओं को संबोधित करेंगे। 'हरियाणा अब जल योजनाओं का नहीं, जल-संवेदनशील सिस्टम का राज्य बनेगा' मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विभाग का विजन अब हर घर तक बेहतर, स्वच्छ और सत्त पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ कुशल प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर केंद्रित है। अगर हमें हरियाणा को वॉटर स्मार्ट स्टेट बनाना है, तो हमारे इंजीनियर्स को स्मार्ट थिंकिंग और इनोवेटिव वर्किंग की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे।
यह कार्यशाला विभाग में नई ऊर्जा और सोच का संचार करेगी
गंगवा ने कहा कि यह कार्यशाला विभाग में नई ऊर्जा और सोच का संचार करेगी। जिससे हरियाणा में जल आपूर्ति और स्वच्छता सेवाओं की गुणवत्ता में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है हर बूंद का सही उपयोग, हर योजना की समयबद्ध पूर्ति, और हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना। कार्यशाला के प्रमुख विषय और उद्देश्य कार्यशाला में 4-5 तकनीकी और इंटरैक्टिव सत्र होंगे। इसके तहत नवीन तकनीकों और आधुनिक विधियों का प्रसार करने के लिए विशेष रूप से जल आपूर्ति, सीवरेज एवं बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन पर चर्चा होगी। इसके अलावा फील्ड अनुभवों और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का साझा करने को लेकर भी अभियंताओं के बीच सेशन होंगे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?