केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के बंधवाड़ी स्थित द अर्थ सेवियर फाउंडेशन पहुँचकर वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े असहाय लोगों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने मंदिर में सभी निवासियों के साथ पूजा- अर्चना की और उन्हें प्रसाद, मिठाई व उपहार वितरित किए। आश्रम प्रांगण में दीप प्रज्वलन कर उन्होंने कहा कि वास्तविक दीवाली तभी सार्थक होती है जब हम उन लोगों के जीवन में भी प्रकाश लाएं, जो किसी न किसी कारणवश समाज की मुख्यधारा से दूर हो गए हैं।
उनके स्वास्थ्य, देखभाल तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आश्रम में रह रहे लोगों से आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य, देखभाल तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहाँ रह रहे वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति समाज की जिम्मेदारी हैं। सरकार के साथ-साथ यह समाज का कर्तव्य भी है कि वे इन लोगों को स्नेह, सुरक्षा और सम्मान का जीवन दें। उन्होंने कहा कि मानवता की सबसे बड़ी पूजा सेवा है और दीपावली जैसे पर्व हमें यह संदेश देते हैं कि खुशियों को साझा करने से ही जीवन में सच्चा प्रकाश आता है।
सरकार वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य बेसहारा नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने माता-पिता और बुजुर्गों का आदर करे तथा उनके सुख-दु:ख में सहभागी बने। हमारी भारतीय संस्कृति मातृदेवो भव, पितृदेवो भव की भावना पर आधारित है, जो सेवा, त्याग और आदर की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य बेसहारा नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिनसे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और गरिमामय जीवन का अधिकार मिल रहा है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश