शुक्रवार शाम के समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई प्रदेश में की गई है दरअसल खरीदने गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है जिसमें करनाल के भी तीन अधिकारी शामिल हैं। करनाल में धान खरीद को लेकर अधिकारियों के द्वारा फर्जी गेट पास काटे गए थे। करनाल से भी शिकायतें आईं कि यहां अलग-अलग आईपी एड्रेस का इस्तेमाल करके फर्जी गेट पास जारी किए गए। शिकायतों की जांच में मामला सही पाया गया।
धोखाधड़ी सहन नहीं होगी
इसके बाद मार्केट कमेटी, करनाल के मंडी सुपरवाइजर हरदीप और अश्वनी सहित ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।इसके साथ-साथ हरियाणा की कोसली और कनीना मंडी में फसल खरीद में भी गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके चलते कनीना मंडी के सचिव मनोज पाराशर और अनाज मंडी कोसली के सचिव नरेंद्र कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेष हिदायत दी है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी सहन नहीं होगी और जो भी अधिकारी इस प्रकार का कोई काम करता है तो उसके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?