हरियाणा में धान की खरीद में सामने आए फर्जीवाड़े को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जांच की मांग करते हुए भाजपा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सरकार की खामी के चलते बड़ा हेरफेर हुआ है। उन्होंने कहा कि नकली गेट पास के जरिए हमारे प्रदेश के किसानों के नाम पर दूसरे राज्य का धान खरीदा गया और इससे सरकारी खजाने को बड़ी क्षति पहुंचाई गई है।
संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
रविवार को दुष्यंत चौटाला सोनीपत में जेजेपी जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इस दौरान जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार ने फसल खरीद के दौरान होती आ रही ऐसी चोरियों को रोकने का काम किया था, लेकिन अब साबित होता है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नीति में बदलाव करने से बड़े स्तर पर चोरों को रास्ता मिला है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल
इससे दूसरे राज्य का धान खरीदकर सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसलिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में पूरे मामले की सही जांच हो और श्वेत जारी हो। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो पुलिस अधिकारियों की सुसाइड और दिनों-दिन हो रही अपराध की बड़ी वारदातें सबके सामने है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब से नायब सैनी ने प्रदेश का नेतृत्व संभाला है तब से हरियाणा में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस को कमजोर और कायर बना दिया है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?