loader
The Haryana Story | सीएम सैनी ने आईईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की अंतिम अरदास में की शिरकत

सीएम सैनी ने आईईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की अंतिम अरदास में की शिरकत

हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की अंतिम अरदास रविवार को नाडा साहिब गुरुद्वारे में भावुक माहौल में संपन्न हुई

हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की अंतिम अरदास रविवार (26 अक्टूबर) को नाडा साहिब गुरुद्वारे में भावुक माहौल में संपन्न हुई। गुरबाणी के मधुर स्वर गूंजते रहे और पूरे वातावरण में गम का माहौल छाया रहा। वही सीएम नायब सिंह सैनी भी आईएएस अमनीत पी कुमार के घर पहुंचे और पुरन कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुरुद्वारे में जब पूरन कुमार की छोटी बेटी अमूल्या ने अरदास के दौरान अपने पिता की याद में संदेश पढ़ा, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

शोक संदेश पढ़ते हुए भावुक हो उठे ससुर बी. रतन सिंह

इस दौरान उनके ससुर बी. रतन सिंह शोक संदेश पढ़ते हुए भावुक हो उठे और मंच पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अंतिम अरदास में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और कई राजनीतिक हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने पूरन कुमार के योगदान को याद किया और न्यायपूर्ण जांच की मांग उठाई।

पूरन कुमार के प्रकरण की सही और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, पूरन कुमार के प्रकरण की सही और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी निडर होकर अपनी बात रख सके। वहीं भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि, पूरन कुमार केस की जांच हरियाणा, पंजाब या चंडीगढ़ पुलिस नहीं, बल्कि उइक से होनी चाहिए, ताकि सच्चाई पूरे देश के सामने आ सके। गुरुद्वारे में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने पूरन कुमार को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील अधिकारी बताया। अंत में सामूहिक अरदास के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Join The Conversation Opens in a new tab
×