हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की करनाल यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक और सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ब्यूरो की टीम ने थाना सनौली के अंतर्गत आने वाले गाँव अदमी के निकट से दो अन्तरराजीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम अफीम और एक कार को बरामद किया गया है। ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री ओ.पी. सिंह, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में कार्यवाही की जा रही है। डीजीपी सिंह ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
टीम ने रणनीतिक ढंग से संदिग्धों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया
यह कार्यवाही एसपी मोहित हांडा, IPS के मार्गदर्शन और डीएसपी मनोज कुमार के निर्देशन में निरीक्षक ऋषीपाल सिंह की टीम द्वारा अंजाम दी गई। सनौली थाना एरिया में गश्त के दौरान, एएसआई बलिन्दर सिंह और उनकी टीम को मुखबिर से तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद, पुलिस टीम ने रणनीतिक ढंग से संदिग्धों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। कानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन और 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंतजार और महरूफ़ के रूप मे हुई जोकि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले है। जिनके खिलाफ थाना सनौली, पानीपत में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत माध्यामिक मात्रा का मामला संख्या 230/2025 दर्ज कर लिया गया है।
दोनों आरोपी नशे के व्यापार मे शामिल
प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी नशे के व्यापार मे शामिल है और अवैध नशीला पदार्थ उत्तर प्रदेश से लेकर आते है और उसे पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर तस्करी करते है। पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर उसके पूरे नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?