शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक पुराने इंद्र पैलेस सिनेमा के पास मंगलवार देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु, निवासी अंबाला, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिव्यांशु करनाल एक एजेंट से मिलने आया था जो उसे विदेश भेजने का काम करता था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घड़ी, चांदी की चैन, बैग, पर्स, डॉक्यूमेंट और नकदी सब गायब
परिजन कमल ने बताया कि दिव्यांशु के साथ लूटपाट की गई है। उसकी घड़ी, चांदी की चैन, बैग, पर्स, डॉक्यूमेंट और नकदी सब गायब हैं। यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी घटनास्थल से काफी दूर मिला। शव की हालत देखकर परिवार ने आशंका जताई कि दिव्यांशु के साथ किसी तरह की झड़प हुई या उसे जहरीला पदार्थ दिया गया, क्योंकि उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिचित रमाकांत के अनुसार दिव्यांशु के पिता आर्मी में चंडीगढ़ में पोस्टेड हैं, जबकि दादा पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। दिव्यांशु दो भाइयों में छोटा था और डीएवी कॉलेज, अंबाला से ग्रेजुएशन कर रहा था। परिवार अब बेटे की मौत से गहरे सदमे में है और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहा है।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दिव्यांशु आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना