loader
The Haryana Story | पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा : धान घोटाले में कई अधिकारी और राइस मिल के खिलाफ मामला दर्ज

पांच करोड़ का फर्जीवाड़ा : धान घोटाले में कई अधिकारी और राइस मिल के खिलाफ मामला दर्ज

जिला उपायुक्त ने कहा मामले की गंभीरता से की जा रही है जांच

करनाल में धान घोटाला एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। हालांकि अब इस मामले में कई अधिकारी और राइस मिल के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। करनाल में चालू खरीफ सीजन के दौरान राईस मिलों को मिलिंग के लिए दी गई धान की उच्च अधिकारियों द्वारा भौतिक जांच की गई। जिसमें धान की मात्रा कम पाए जाने पर एक राईस मिलर और चार मंडियों के इंस्पेक्टरों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अनिल कुमार की शिकायत पर थाना सदर करनाल में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में मैसर्ज बटान फूड्स सलारू करनाल के संचालक सतीश कुमार तथा अनाज मंडी घरौंडा के निरीक्षक यशवीर सिंह, अनाज मंडी जुंडला के निरीक्षक संदीप शर्मा, अनाज मंडी करनाल के निरीक्षक समीर वशिष्ठ , अनाज मंडी निसिंग के निरीक्षक लोकेश और तरावड़ी मार्केट कमेटी संजीव के नाम शामिल हैं।

जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अनिल कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार मैसर्ज बटान फुडस गांव सलारु जिला करनाल को खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान मिलिंग के लिए अलाट की धान की भौतिक जांच हेतु एस.डी.एम. करनाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम द्वारा उक्त राईस मिल की भौतिक जांच दिनांक 25.10.2025 को की गई। भौतिक जांच में पाया गया कि उक्त राईस मिल को 25 अक्तूबर 2025 तक 67013 बैग पी0आर0 धान (25129.87 क्विंटल धान) अलॉट की गई थी जिसमें बटान फुड्स करनाल के प्रो0 सतीश कुमार की मौजूदगी में दो स्थानों कमश: मैसर्ज बटान फुड्स गांव सलारू जिला करनाल में 33254 बैग तथा भाटिया ओपन प्लेटी जुण्डला में 30853 बैग की गणना करवाई गई थी। रिकॉर्ड अनुसार उक्त राईस मिल द्वारा दो अलग-2 स्थानों पर पैडी रखने बारे कार्यालय से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। इसके अलावा 2906 बैग (1032.5 क्विटल) भौतिक जांच के दौरान कम पाया गया था। उत्तम सिंह जिला उपायुक्त करनाल ने बताया इस संबंध में मार्किट कमेटी जुण्डला से एक रिपोर्ट अलग से प्राप्त हुई। 

रिपोर्ट के अनुसार भाटिया प्लेटी पर लगी पी0आर0 धान के बैंग होने पाये गए जिसमें बटान फूड, सलारू रोड करनाल का कोई भी बैग शामिल नहीं है। भाटिया प्लेटी जुण्डला में जिन राईस मिलों का स्टॉक पाया गया है, उनका विवरण निम्न प्रकार से है: क0 स0 4. राईस मिल का नाम मैं0 राधे राधे राईस मिल, जुंडला भौतिक निरीक्षण स्थान एवं समय भाटिया प्लेटी, 04.00 पीएम बैगों की संख्या 30889, क0 स0 5. राईस मिल का नाम मैं0 शक्ति राईस मिल, जुंडला भौतिक निरीक्षण स्थान एवं समय भाटिया प्लेटी, 04.09 पीएम बैगों की संख्या 33045, क0 स0 6. राईस मिल का नाम मैं0 भोले नाथ राईस मिल, जुंडला भौतिक निरीक्षण स्थान एवं समय भाटिया प्लेटी, 05.31 पीएम बैगों की संख्या 49622, उपरोक्त दोनों रिपोर्ट का अवलोकन करने उपरांत पाया गया है कि बटान फूडस, सलारू रोड करनाल को विभाग द्वारा ई-खरीद पोर्टल अनुसार दिनांक 25.10.2025 तक 67013 बैंग (25129.87 क्विंटल) धान आंवटित किया गया था। जिसकी मिल द्वारा कोई भी मिलिंग नहीं की गई थी, परंतु बटान फूड, सलारु रोड करनाल में 33254 बैग (12500.18 क्विंटल) पी0आर0 धान पाया गया है। इसके अतिरिक्त फर्म द्वारा भाटिया ओपन प्लेटी जुंडला में दिखाये गए बैग बिना किसी दस्तावेज तथा तथ्यों को छुपाकर दिखाये गए हैं जिन्हें मिल का स्टॉक नहीं माना जा सकता। इस प्रकार कुल 33759 बैग (12659.62 क्विटल) बटान फूड, सलारु रोड, करनाल में भौतिक जांच के दौरान कम पाए गए है, जो कि वितित्य अनियमितता तथा सरकारी धन का दुरुपयोग का मामला है। 

एफआईआर में बताया गया है कि उक्त राईस मिल को करनाल जिले की निम्नलिखित मण्डियों से धान का स्थानांतरण किया गया है क्र.सं. 1 मणी का नाम घरौंडा गेट पासों की संख्या 6 स्थानांतरण की गई धान की मात्रा (क्विंटल से) 1905.75 निरीक्षक/ मंडी इंचार्ज का नाम श्री यशवीन सिंह निरीक्षक क्र.सं. 2 मण्डी का नाम- जुडला, गेट पासों की संख्या-78 स्थानांतरण की गई धान की मात्रा (क्विंटल में) 21668.25 निरीक्षक/ मंडी इंचार्ज का नाम संदीप सिंह निरीक्षक क्र.सं. 3. मण्डी का नाम करनाल, गेट पासों की संख्या 12 स्थानांतरण की गई धान की मात्रा (क्विंटल में) 3621.375 निरीक्षक/ मंडी इंचार्ज का नाम समीर वशिष्ठ निरीक्षक क्र.सं. 4 मण्डी का नाम निसिंग गेट पासों की संख्या 3. स्थानांतरण की गई धान की मात्रा (क्विंटल में) 1229.25 निरीक्षक/ मंडी इंचार्ज का नाम लोकेश निरीक्षक कुल गेट पासों की संख्या 99 कुल स्थानांतरण की गई धान की मात्रा (क्विंटल में) 28424.625 एफआईआर में बताया गया है कि मैसर्ज बतान फूड, सलारू रोड करनाल द्वारा एक शपथ पत्र दिनांक 10.10.2025 दिया गया है. जिसमें दर्शाया गया है कि भाटिया प्लेटी जुण्डला द्वारा दिनाक 11,10.2025 से 10.11.2025 तक प्लेटी बटान फूड, करनाल को रेंट पर धान का स्टॉक करने हेतु दिया गया है जिस पर अजय भाटिया नामक व्यक्ति के हस्ताक्षर प्रतीत होते हैं परन्तु मार्किट कमेटी जुण्डला के पत्र क्रमांक 1028 दिनांक 27.10.2025 अनुसार भाटिया प्लेटी जुण्डला पर मैसर्ज बटान फूड सलारू रोड करनाल द्वारा धान की सुखाई/भन्डारण हेतु कोई प्लेटी रेंट पर नहीं ली गई है। 

भौतिक जांच के समय सतीश कुमार पुत्र माया राम द्वारा अपने हस्ताक्षर सहित पीवी टीम को गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभाग को गुमराह किया गया है जिससे प्रतीत होता है कि सतीश कुमार और मैसर्ज बटान फूड सलारू रोड करनाल द्वारा धान खरीद अलाटमेंट से पूर्व ही धान का गबन करने हेतु बदनीयति इरादे के साथ विभाग को इकरारनामे की फाईल सहित अपना शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया उप मंडल अधिकारी करनाल की रिपोर्ट क्रमांक 5297 दिनाक 29.10.2025 जोकि उपायुक्त कार्यालय को प्रस्तुत की गई है। जिसने दर्शाया गया है कि फर्म मैसर्ज बटान फूड सलारू रोड करनाल द्वारा भाटिया ओपन प्लेटी जुंडला में दिखाए गए बिना किसी दस्तावेज तथा तथ्यों को छुपाकर दिखाए गए है जिन्हें मिल के स्टाक का हिस्सा नहीं माना जा सकता। 

इस प्रकार मैसर्ज बटान फूडस, सलारू रोड करनाल द्वारा झूठा शपथ पत्र/ फर्जी हस्ताक्षर जांच टीम के सम्मुख गलत तथ्य प्रस्तुत करते हुए 33759 बैंग (12659.62 क्विंटल) जिसकी अनुमानित कीमत एमएसपी कॉस्ट मंडी चार्जिज ट्रांसपोर्ट चार्जिज व अन्य खर्चों को मिलाकर लगभग 2800 रु0 प्रति क्विंटल के अनुरतर लगभग 3 करोड़ 54 लाख 46 हजार 936 रु0 का सरकारी धन का गबन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया एफआईआर में बताया गया है कि उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुए उक्त मिल में पाई गई धान कमी में आरोपी सतीश कुमार पुत्र माया राम प्रो0 मैसर्ज बटान फूड सलारू रोड, करनाल, संबंधित चारों निरीक्षक यशवीर सिंह, संदीप शर्मा, समीर वशिष्ट एवं लोकेश संबंधित ट्रांसपोर्टर एवं आढ़तियों की लापरवाही एवं संलिप्ता प्रतीत होती है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में अभी जांच जा रही है जो भी जांच में सामने आएगा उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×