अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि रोहतक, भिवानी, हिसार और फतेहाबाद जिलों में जलभराव के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, परंतु राज्य सरकार अब तक न तो गिरदावरी पूरी कर पाई है और न ही किसानों को उचित मुआवजा देने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए हैं। मुआवजा के नाम पर सरकार किसानों को तारीख पर तारीख दे रही है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि हाल ही में प्रकाशित समाचार के अनुसार चार जिलों में 50 हजार एकड़ से अधिक भूमि में अभी भी 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है।
रबी की बुआई पर संकट खड़ा हो गया
खेतों में खड़ी फसलें सड़ चुकी हैं और रबी की बुआई पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले के बड़ोपल, धांगड़, धानकला, डिंग, जंडवाला जाटान, भूना और आसपास के गांवों में भी खेत पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सांसद ने सरकार से तत्काल विशेष गिरदावरी कराकर सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने, जल निकासी के लिए पंप सेट और मशीनें मुहैया कराने तथा रबी सीजन की बुआई के लिए राहत पैकेज जारी करने की मांग की।
कुदरत की मार झेल रहे किसानों को इस कठिन समय में सरकार का सहारा चाहिए
कुमारी सैलजा ने कहा है कि किसानों को मुआवजे के लिए इधर-उधर भटकने की बजाय सरकार को स्वयं गांव-गांव जाकर नुकसान का आकलन करना चाहिए। कुदरत की मार झेल रहे किसानों को इस कठिन समय में सरकार का सहारा चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में प्रशासनिक उदासीनता किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे प्रभावित गांवों में जाकर किसानों की सहायता करें और उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाएं।
किसानों की दीवाली भी काली रही
सांसद ने कहा कि सरकार ने पहले वायदा किया था कि किसानों को दीवाली से पहले मुआवजा दे दिया जाए पर किसानों की दीवाली भी काली रही, अब सरकार कह रही है कि नवंबर माह के अंत तक किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा। सरकार मुआवजा के नाम पर किसानों को तारीख पर तारीख देने में लगी हुई है। सरकार को किसानों की मदद करने के बजाए उनके साथ मजाक नहीं करना चाहिए।
related
केरल के हालातों पर सैलजा का बड़ा बयान, कहा - पर्यावरण, आजीविका और प्रशासन तीनों मोर्चों पर सरकार फेल
"राघव चड्ढा को 'मुर्गा' बनाकर पीटा गया"– नवीन जयहिंद का केजरीवाल और चड्ढा पर सनसनीखेज खुलासा !!
राहुल गांधी के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना, राहुल को बताया अपरिपक्व
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?