पूरे भारत में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व दोनों दम से मनाया गया। इसी कड़ी में सिख पंथ के आदि गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व परंपरा गत ढंंग से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर के गुरुद्वारे रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे। सिख धर्मालुओं ने अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों पर दीप जलाए। इस अवसर पर डेरा कार सेवा गुरुद्वारे में गुरमति समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु का अटूूट लंगर बरता गया। जानकारी देते हुए गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह नौ बजे से गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में दीवान सजाया गया।
गुरु के आगे नतमस्तक होने के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर गुरु का दीवान सजाया । रागी ढडी जत्थे तथा अन्य कीर्तनी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। । इस अवसर पर अटूट लंगर बरता गया। गुरमति समागम में भाई हरपाल सिंह हजुरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई गुरप्रीत सिंह पौंटा साहिब, ढाडी जत्था भाई जसबीर सिंह, कीर्तन भाई गुलाब सिंह, गरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही के हैड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, कीर्तनी भाई गुरमेज सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा माडल टाउन, गुरु की महिमा का गुणगान किया।
इस अवसर पर गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए विधायक जगमेाहन आनंद, चेयरमैन मेघा भंडारी, पार्षद संकल्प भंडारी, मेयर रेनू वाला गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना मनमीत सिंह बाबा एसबीएस स्कूल के प्रधान दीवान कुलदीप सिंह चौपड़ा पहुंचे। इनको सिरौपा भेट कर प्रधान वरिंदर सिंह तथा इंद्रपाल सिंह ने सम्मान किया। इस अवसर पर गुरु पर्व प्रबंधे कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह, महासचिव इंद्रपाल सिंह ,रतन सिंह गुरपाल सिंह डोनी, हरप्रीत सिंह नरूला, तेजेंद्र पाल सिंह डिम्पी हरमत सिंह हैप्पी, तेजेंद्र सिंह डिम्पी,राजेंद्र अरोड़ा पप्पी गुलाब सिंह मूनक एपीएस चौपड़ा, अमन मिड्ढा, राजा मिड्ढा,सर्वजीत सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?