हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने फरीदाबाद में एक डॉक्टर के पास से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 और ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद होने की घटना को गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि “यह बहुत गंभीर विषय है। इस पर जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई, किसने दी, इसका उद्देश्य क्या था, और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह संपूर्ण जांच का विषय है, लेकिन इतना तय है कि हिंदुस्तान ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शेगा नहीं।”
राहुल गांधी का राजनीतिक करियर अब समाप्ति की ओर
विज आज मीडिया कर्मियो के सवालों का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल ही में पेंटिंग करते हुए सामने आए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा, “राहुल गांधी का राजनीतिक करियर अब समाप्ति की ओर है। बिहार चुनाव के बाद यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब वे कभी मछलियां पकड़ते हैं, कभी पेंटिंग करते हैं, कभी खेतों में काम करते हैं — यानी यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि राजनीति छोड़ने के बाद कौन-सा काम उनके लिए उपयुक्त रहेगा।”
राहुल गांधी स्वयं अपनी बात नहीं समझ पाते
राहुल गांधी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि “प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह कहीं भी चले जाएं, लेकिन वोट चोरी के लिए एक दिन पकड़े जाएंगे,” पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि “राहुल गांधी स्वयं अपनी बात नहीं समझ पाते। उन्होंने यह दिखाया कि किसी व्यक्ति ने फर्जी वोट डाली, लेकिन इससे यह कैसे साबित होता है कि वह वोट भाजपा को ही गई? संभव है कि वह कांग्रेस ने ही डाली हो। जाली वोट डालना भाजपा की नहीं, कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है।”
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?