loader
The Haryana Story | सरकारी डॉक्टरों ने किया 8-9 दिसम्बर को हड़ताल का ऐलान, बात नहीं बनी तो 10 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

सरकारी डॉक्टरों ने किया 8-9 दिसम्बर को हड़ताल का ऐलान, बात नहीं बनी तो 10 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

हड़ताल को लेकर एसोसिएशन सदस्यों ने मंथन किया और हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन आठ और नौ दिसंबर को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल को लेकर शनिवार को जींद में एसोसिएशन सदस्यों ने मंथन किया और हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। एसोसिएशन ने चेताया कि सरकार से एसोसिएशन की वार्ता चली है। अगर मांगें पूरी नही होती है तो हर हाल में आठ और नौ दिसंबर को पूर्ण हड़ताल रखी जाएगी। यदि फिर भी बात नहीं बनी तो 10 दिसंबर से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। चिकित्सकों की मांगों में एसएमओ भर्ती में सुधार और एसीपी शामिल है।

प्रदेशभर में एसएमओ पद खाली पड़े

इस मौके पर डा. रघुबीर पूनिया, डा. संदीप मलिक, डा. विशाल सांगवान, डा. मनदीप, डा. मनजीत, डा. प्रमोद, डा. अभिनव भी मौजूद रहे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के राज्य संयोजक और हड़ताल को लेकर मंथन करते हुए एसोसिएशन पदाधिकारी। जिसके चलते एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि आठ व नौ दिसंबर को ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, ओटी, पोस्टमार्टम सहित सभी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। जिला प्रधान डा. बिजेंद्र ढांडा व डा. राजेश भोला ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने वादा किया था कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती बंद की जाएगी और सभी एसएमओ पद प्रमोशन से ही भरे जाएंगे। सर्विस रूल्स में संशोधन के लिए सहमति भी बनी थी लेकिन आज तक न नियम बदले गए और न ही भर्ती प्रक्रिया में कोई सुधार हुआ। इस कारण प्रदेशभर में एसएमओ पद खाली पड़े हुए हैं। 

केंद्र के समान चार एसीपी देने की मांग पर भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई

उन्होंने कहा कि एचसीएमएस डॉक्टरों को केंद्र के समान चार एसीपी देने की मांग पर भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है। डॉक्टरों के आंदोलन के बाद तीन एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) देने पर सहमति बनी थी। ये थे पांच वर्ष पर 6600 ग्रेड पेए 10 वर्ष पर 8000 ग्रेड पे और 15 वर्ष पर 9500 ग्रेड पे। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री और वित्त विभाग ने स्वीकार कर लिया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सरकार खुद स्वीकृत फैसलों को भी लागू करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही। एसोसिएशन ने कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए

डा. विजेंद्र ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की है कि उन जैसे संवेदनशील आज समाज मुख्यमंत्री को जो हर आम आदमी की मदद करते हैं, उन्हें डॉक्टरों की जायज मांगे भी समाज की भलाई के लिए पूरी कर देनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि एसएमओ को सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए। स्पेशलिस्ट को कंपनसेशन दिया जाए। एसपी का स्ट्रक्चर पांच, दस, 15 पर मिल रहा है। यह 4, 9, 13, 20 वर्ष पर एसीपी मिले या फिर सरकार द्वारा पिछले साल मानी गई मॉडिफाइड एसीपी सरकार जल्द से जल्द लागू करे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×