loader
The Haryana Story | बापू-बेटा ने भाजपा-कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बोले - भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की बी टीम बनकर कांग्रेस की लुटिया डुबोई

बापू-बेटा ने भाजपा-कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बोले - भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की बी टीम बनकर कांग्रेस की लुटिया डुबोई

चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस की वजह से ही बीजेपी की सरकार बनी

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस की वजह से ही बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की बी टीम बनकर कांग्रेस की लुटिया डुबोई और अब बीजेपी प्रदेश को जमकर लूटने में लगी हुई है। डॉ चौटाला रविवार को जुलाना में जेजेपी के 8वें स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज जंगल राज है। हर रोज चोरी, डकैती, लूटपाट एवं हत्याएं आम बात हो गई है। बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अब तो प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश की इस जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा ?

सीएम के सुरक्षा के दावों की पोल खोलते हुए डॉ चौटाला ने कहा कि प्रदेश की इस जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा ? डॉ चौटाला ने भाजपा सरकार को किसान-कमेरे की विरोधी बताते हुए कहा कि किसान की फसल की आज लागत ही पूरी नहीं हो रही है। लाखों एकड़ में पानी भर गया, लेकिन मुआवजा तो दूर अब तक सरकार हजारों एकड़ में से तो पानी ही नहीं निकाल पा रही। दूसरी तरफ सरकार की मिलीभगत के कारण हजारों करोड़ रुपए का धान घोटाला कर किसानों के साथ कम दाम पर धान खरीदकर छल किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री हरियाणा आए थे और प्रदेश की सरकार ने उनके आगमन पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन प्रधानमंत्री पांच पैसा भी प्रदेश की तरक्की के लिए नहीं देकर गए।

.....बल्कि हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के साथ जाना मजबूरी थी। अगर भाजपा के साथ नहीं जाते तो आज पार्टी का न तो झंडा बचता और न ही इतने विकास कार्य होते। जब जेजेपी सत्ता में थी तो चंडीगढ़ में आम आदमी की सुनवाई के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रहते थे, लेकिन अब सुनवाई की जगह चंडीगढ़ जाने वालों को धक्के मिल रहे है। यही वजह है कि आज खेतों में पानी खड़ा है, मंडियों में कपास-धान बाजरे से भरी ट्राली खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के कारण ही हर वर्ष बुढ़ापा पेंशन बढ़ती थी, लेकिन जब से सत्ता से बाहर गए है, तब से लेकर आज तक एक रुपए पेंशन बढ़कर बुजुर्गों के खाते में नहीं आई, बल्कि हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। 

सारे संगठन हमारे पीछे षडय़ंत्र के तहत पड़ गए

उन्होंने कहा कि आज वहां कोई नहीं बैठा जो आपके लिए दिन-रात कार्य कर रहा हो। ना ही आपकी कोई सुनने वाला चंडीगढ़ में है। उन्होंने कहा कि यदि मैं पूर्व में उप मुख्यमंत्री नहीं होता तो आपको बुढ़ापा पेंशन या अन्य लाभ नहीं मिलते, लेकिन सारे संगठन हमारे पीछे षडय़ंत्र के तहत पड़ गए। उन्होंने कांग्रेस की हार पर कहा कि स्पष्ट कहा कि यदि कुमारी शैलजा के कहने से उकलाना व नारनौंद की टिकट 2024 में कांग्रेस पार्टी दे देती थी तो कांग्रेस 45 पार कर लेती।

जैसे राई विधानसभा का उम्मीदवार और इसी तरह उचाना में षडय़ंत्र के तहत निर्दलीय का चुनाव नही लड़वाते तो कांग्रेस पार्टी 45 पर कर लेती। कांग्रेस वाले ड्राइंग रूम में बैठकर राजनीति करते रहे और हम सड़क मापते रहे। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। चौधरी देवीलाल की लंबे अरसे में केवल छह साल साल सरकार में रह सके। ड्राइंग रूम वाला लाल भजनलाल 1982 में भी अपनी सरकार बन गया लेकिन स्वर्गीय चौधरी देवीलाल ने कभी ड्राइंग रूम में बैठकर राजनीति नहीं की।

Join The Conversation Opens in a new tab
×