loader
The Haryana Story | काली सिंह बाबा मन्दिर में श्रद्धालुओं ने पुलिस की मौजूदगी में की पूजा-अर्चना, नहीं सुलझ रहा विवाद

काली सिंह बाबा मन्दिर में श्रद्धालुओं ने पुलिस की मौजूदगी में की पूजा-अर्चना, नहीं सुलझ रहा विवाद

मन्दिर में आने वाले चढ़ावे को अपने साथ थाने ले गई पुलिस, कड़ाके की ठंड में सुबह चार बजे मन्दिर में जाना पुलिस के लिए बना आफत

जलालपुर प्रथम गांव में काली सिंह बाबा मन्दिर में चढ़ावे को लेकर दो पक्षों में चले रहे विवाद के बीच रविवार को भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान मंदिर में पुलिसकर्मी ने ही पुजारी की भूमिका निभाते हुए मंदिर में आने वाले चढ़ावे को एकत्रित किया। इसके बाद पुलिस मंदिर में आने वाले चढ़ावे को पुलिस अपने साथ सनौली खुर्द थाने ले गई। वहीं चढ़ावे में आने वाले दूध को पुलिस ने खराब होने के डर से अपनी देखरेख में काम करने वाले मजदूरों को बांटा गया। वही दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पुलिस की मौजूदगी में पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के अंदर किसी भी पक्ष के व्यक्ति को मंदिर में आने वाले चढ़ावे को नहीं उठाने किया गया।

दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले रविवार को जलालपुर प्रथम गांव में काली सिंह बाबा मंदिर में चढ़ावे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था और विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही सनौली खुर्द थाना प्रभारी वेदपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था,लेकिन विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्ष काली सिंह बाबा मंदिर में आने वाले चढ़ावे को उठाने के लिए अड़े रहे थे और एक दूसरे का अधिकार जताने लगे थे। 

पुलिस बल मौजूद रहा और स्वयं मंदिर की कमान संभाले रखी

जिस कारण पुलिस ने मंदिर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को मंदिर से दूर कर दिया था। और पुलिस ने स्वयं मोर्चा संभाला था। इस दौरान मंदिर में आने वाले चढ़ावे को पुलिसकर्मी ने पुजारी बनकर एकत्रित किया था,ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो सकें। शान्ति व्यवस्था को लेकर रविवार को भी भारी पुलिस बल मौजूद रहा और स्वयं मंदिर की कमान संभाले रखी। अब तक मंदिर में आने वाले चढ़ावे का कोई समाधान नहीं हो सका,बल्कि थाने में ही रखा रहा। 

विवाद पुलिस के लिए आफत बना

सुबह चार बजे मंदिर में पहुंच रहा भारी पुलिस बल जलालपुर प्रथम गांव के काली सिंह बाबा मंदिर में दो पक्षों में चढ़ावे को लेकर चल रहा विवाद पुलिस के लिए आफत बना गया है। रविवार को श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए सुबह मंदिर में करीब 4 बजे आने शुरू हो जाते है। इस दौरान मंदिर में आने वाले चढ़ावे को लेकर किसी प्रकार का विवाद ना हो और गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसी को लेकर सनौली खुर्द थाना प्रभार भारी पुलिस बल के साथ सुबह करीब 4 बजे मंदिर में पहुंच जाते है। जबकि अब कड़ाके की ठंड में पुलिस के लिए भी आगे परेशान बन सकता है। 

उक्त विवाद लंबे समय से चल रहा

इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी वेदपाल का कहना है कि उक्त विवाद लंबे समय से चल रहा है। मंदिर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए हर रविवार को भारी पुलिस बल मौजूद रहता है,अबकी बार मंदिर में आने वाले चढ़ावे को थाने ले जाया गया है और दोनों पक्षों से बात की जा रही है। अगर विवाद का कोई समाधान नहीं निकलता है तो चढ़ावे को लेकर उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उनका उद्देश्य गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

अबकी बार उनके पास कोई संदेश नहीं आया : सरपंच

इस विषय में सरपंच पुष्पा रावल के पति शिवकुमार रावल का कहना है कि मंदिर में आने वाली चढ़ावे के रूप में आने वाली खाद्य सामग्री व नगद राशि के लिए पहले प्रशासन की और से ग्राम पंचायत को बुलाया जाता था, लेकिन अबकी बार उनके पास कोई संदेश नहीं आया है। जिस कारण उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×