loader
The Haryana Story | “स्वदेशी बनाम विदेशी” मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, 14 जिलों के युवाओं ने लिया भाग

“स्वदेशी बनाम विदेशी” मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, 14 जिलों के युवाओं ने लिया भाग

मोहन लाल बड़ौली बोले - हमें खुद भी स्वदेशी अपनाना है और लोगों को भी स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए जागरूक करना है, इससे ही हमारा प्रदेश, हमारा भारत समृद्ध होगा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि देशहित में चल रहे देशव्यापी स्वदेशी अभियान में हमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हमें खुद भी स्वदेशी अपनाना है और लोगों को भी स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए जागरूक करना है। इससे ही हमारा प्रदेश, हमारा भारत समृद्ध होगा। सिर्फ रोजाना की खरीददारी में ही नहीं बल्कि तकनीक से लेकर हर क्षेत्र में स्वदेशी को बढ़ावा देना चाहिए। बड़ौली भारतीय जनता युवा मोर्चा, जींद द्वारा चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (जींद) में आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित “स्वदेशी बनाम विदेशी” मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्यथिति पहुंचे थे।

संदेशों को अत्यंत प्रभावशाली, तर्कपूर्ण और रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया

बता दें कि इस सशक्त मंच के माध्यम से युवाओं ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते देश के सशक्त कदमों, तथा राष्ट्रहित में सजग और जागरूक उपभोक्ता बनने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को अत्यंत प्रभावशाली, तर्कपूर्ण और रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, प्रदेश BJYM अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, जुलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी, विश्वविद्यालय के सम्मानित स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। 

पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभा कर स्वदेशी अपनाने को लेकर चर्चा की

विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और संयोजक कैप्टन योगेश बैरागी के निर्देशन में आयोजित मॉक पार्लियामेंट में जींद के आसपास के 14 जिलों के युवा कार्यकर्ताओं ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभा कर स्वदेशी अपनाने को लेकर चर्चा की और संकल्प लिया कि समाज में स्वदेशी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि केंद्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा शुरू किए गये इस अभियान को युवा ही गति प्रदान कर सकते है। यह काम देशहित में हमें समाज में जाकर बखूबी करना है। 

सशक्त भारत का पहला कदम

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही भविष्य के सशक्त भारत का पहला कदम है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी इस अभियान को प्रमुखता दे रहे है। ऐसे में हम सभी युवाओं की इस अभियान को जनअभियान बनाने की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में आये अन्य वक्ताओं ने भी स्वदेशी अपनाने की पैरवी की। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री योगेश जठेड़ी, विश्वविद्यालय के कुलपति रामपाल सैनी, बीजेपी जिलाध्यक्ष तेजे ंद्र ढुल समेत 14 जिलों के भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×