कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जारी सद्भाव यात्रा शुक्रवार को अपने 69वें दिन इसराना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। मांडी स्थित बैंकट हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजेश सिंह ने कहा जहां जनता ने अभूतपूर्व उत्साह, जोश और व्यापक सहभागिता के साथ यात्रा का स्वागत किया। युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा ग्रामीण समुदाय की भारी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि यात्रा अब हरियाणा में सामाजिक एकता व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला एक सशक्त जनआंदोलन बन चुकी है। यात्रा की शुरुआत शाहपुर से हुई और बुआना लाखु, पूठर, मांडी, पलड़ी बलाना होते हुए नौलथा पहुंची। मांडी गांव में पूर्व विधायक राजरानी पुनम ने बृजेंद्र सिंह व यात्रीयों का स्वागत किया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आज यात्रा ने 27वें विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया है।
नेताओं की सोच और तासीर, दोनों जनता ही करती है ठीक
यह यात्रा के दूसरे चरण का अंतिम हलका है, जिसके बाद यात्रा तीसरे चरण में बावल से शुरू होगी। उन्होंने यात्रा का स्वागत करने वाले बार एसोसिएशन के वकीलों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन बताता है कि हमारा भाईचारा और कांग्रेस पार्टी के सद्भाव के प्रयास अब सफल होते दिख रहे हैं। यात्रा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि लोगों की भागीदारी रोकने तक के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष व कांग्रेस के भीतर से आई आलोचनाओं पर कहा कि लोकतंत्र में जनता ही अंतिम निर्णयकर्ता है। नेताओं की सोच और तासीर, दोनों जनता ही ठीक करती है। उन्होंने गोहाना में कांग्रेस नेता जयतीर्थ दहिया के बयान को याद करते हुए कहा सद्भाव की जरूरत सिर्फ समाज को नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी है। यदि विधानसभा चुनाव के दौरान यह सद्भाव बना रहता तो आज हरियाणा में कांग्रेस सरकार होती।
14 दिसंबर की रैली में शामिल होने का आमंत्रण
बृजेंद्र सिंह ने जनता को 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की रैली में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा आज सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, इसे रोकने की जिम्मेदारी जनता की है। मीडिया भी उन्हीं मुद्दों को उठा रहा है जिनसे सत्ता पक्ष को लाभ मिले।
युवा, किसान और शिक्षा पर सरकार पर तीखा हमला
उन्होंने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी सरकार को युवा, किसान, गरीब—किसी वर्ग से कोई सरोकार नहीं है। मनरेगा में पंजीकृत 8.25 लाख लोगों में से सिर्फ 2400 को रोजगार मिला। हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, 50% से अधिक स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं, 56% शिक्षक पद रिक्त हैं। किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए अग्निवीर जैसी नीतियां लाई गईं। धीरे-धीरे हर वर्ग निशाने पर लिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए जनता को भावनात्मक राजनीति से दूर रहकर सोच-समझकर वोट देना होगा। समालखा बार एसोसिएशन के वकील मांडी गांव में यात्रा स्वागत के लिए पहुंचे। शाहपुर में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय छोक्कर ने बृजेंद्र सिंह व साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजरानी पूनम, संजय छोक्कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, हवा सिंह, जितेंद्र सरपंच, पूरन सिंह डिडवाड़ी, धर्मबीर मांडी, पंडित रामफल, राज सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश