हरियाणा सरकार ने प्रसिद्ध समाज सुधारक गुरु ब्रह्मानंद की जयंती 23 दिसंबर को उनके पैतृक गांव चूड़ माजरा (कैथल) में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित सभी विधायक और पूर्व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शुक्रवार को अहर में ग्रामीणों को इस जयंती का निमंत्रण देते हुए कहा कि गुरु ब्रह्मानंद ने नारी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए हैं।
गांव-गांव में लोगों को इस जयंती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा
उनके प्रयासों की बदौलत आज हमारी सामाजिक सोच और पर्यावरण संरक्षण की दिशा मजबूत हुई है। प्रदेश सरकार उनके इन अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प रखती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस जयंती में बढ़-चढक़र भाग लें। उन्होंने कहा कि 2047 तक हम हरियाणा और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विशेष कमेटियां बनाई जा रही हैं, और गांव-गांव में लोगों को इस जयंती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
सरकार उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार योजना बना रही
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जैसे हर साल हम उत्साह और उमंग के साथ गुरु ब्रह्मानंद की जयंती मनाते हैं, इस बार भी इसराना विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर चल रहे आश्रम और सामाजिक कार्य आज भी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमारी सरकार उनकी शिक्षाओं और समाज सुधार के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार योजना बना रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक कलीराम, बलकार सिंह, धर्मवीर, मांगे राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश