loader
The Haryana Story | शासन केवल कानून और आदेश का नाम नहीं, बल्कि लोगों के 'दिलों को छूने' और समाज की 'नब्ज को समझने' की कला

शासन केवल कानून और आदेश का नाम नहीं, बल्कि लोगों के 'दिलों को छूने' और समाज की 'नब्ज को समझने' की कला

सीएम गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स 2025 के दूसरे चरण का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सोनीपत में सीएम गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स 2025 के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अवसर केवल एक कार्यक्रम का उद्घाटन नहीं, बल्कि हरियाणा में सुशासन की नई परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि शासन केवल कानून और आदेश का नाम नहीं, बल्कि लोगों के दिलों को छूने और समाज की नब्ज को समझने की कला है। सुशासन तब स्थापित होता है जब हर नागरिक, किसान, मजदूर, युवा और मातृशक्ति यह महसूस करें कि सरकार उनकी अपनी है। पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा सुशासन के मुख्य स्तंभ हैं।

CMGGA कार्यक्रम : युवाओं को चेंज-मेकर बनाने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2016 में शुरू हुआ CMGGA कार्यक्रम इस सोच से प्रेरित है कि पढ़े-लिखे, ऊजार्वान युवाओं को शासन की मुख्यधारा में कैसे जोड़ा जाए। यह कोई नौकरी नहीं बल्कि युवाओं को चेंज-मेकर बनाने की प्रक्रिया है। अब तक 175 से अधिक एसोसिएट्स इस कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं, जो गांवों में जाकर संवाद के आधार पर समस्याओं का समाधान सुझाते हैं और वास्तविक सुशासन का धरातल मजबूत करते हैं। हरियाणा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी की 4,600 वर्ष पुरानी सभ्यता इस भूमि की समृद्धि का प्रमाण है। 

अंत्योदय सरल के जरिए 600 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गईं

CMGGA के माध्यम से 70 प्रतिशत से अधिक एसोसिएट्स आज भी नीति अनुसंधान, सामाजिक क्षेत्र और विकास कार्यों में सक्रिय हैं। अंत्योदय सरल के जरिए 600 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गईं, जबकि परिवार पहचान पत्र से 85 प्रतिशत से अधिक परिवारों का सफल पंजीकरण हुआ। सक्षम हरियाणा अभियान के अंतर्गत लगभग 14 लाख बच्चे बेहतर शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं। CMGGA -2025 के नए स्वरूप को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस चरण का मंत्र है- नवाचार हो चुका है, अब क्रियान्वयन करना है। इस बार ग्लोबल विलेज फाउंडेशन क्रियान्वयन एजेंसी और ऋषिहुड यूनिवर्सिटी लर्निंग पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।

यह केवल आर्थिक विस्तार नहीं बल्कि मानवीय विकास का एजेंडा

कुल 27 एसोसिएट्स ग्रामीण विकास, नीति अनुसंधान, शासन, जलवायु नीति और डेटा एनालिटिक्स जैसी प्राथमिकताओं पर कार्य करेंगे। ये उम्मीदवार TISS, IIM, IIT जैसे प्रमुख संस्थानों से हैं और नीति आयोग जैसे संगठनों में कायार्नुभव रखते हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हरियाणा इस दिशा में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने तथा नई नौकरियां सृजित करने के लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह केवल आर्थिक विस्तार नहीं बल्कि मानवीय विकास का एजेंडा है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×