हरियाणा के समाजिक, न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने 'श्याम कमल' भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली व विभिन्न जिला स्तरीय संगठनात्मक एवं अन्य विषयों पर विचार चर्चा हुई। 2014 में सरकार बनने के बाद माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह द्वारा भाजपा के जिला स्तरीय कार्यालय बनाने का फैसला आज धरातल पर उतरकर सुंदर एवं व्यवस्थित कार्यालय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का 'जोश प्वाइंट' भी बन गया है।
युवा कार्यकतार्ओं का उत्साह बढ़ाया
मंत्री कृष्ण बेदी ने बैठक को संबोधित कर कुछ ही समय में युवा कार्यकतार्ओं का उत्साह बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुआ। जिला भाजपा के महामंत्री सुनील कंसल ने सभी का स्वागत किया और जिला महामंत्री सुमित जागलान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
जिला सचिव रविन्द्र रावल ने बापौली क्षेत्र की सामूहिक समस्या को उठाया, इसी प्रकार कृष्ण किवाना, धर्मपाल जागलान अंतर सिंह और कुलदीप जांगडा ने अपने क्षेत्रों की समस्या को उठाया। प्रदेश कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन में कार्यकताओं को अन्य से अधिक सम्मान दिया जाता है और पार्टी कार्यकर्ता भी राष्ट्रवाद और अंत्योदय की भावना से कार्य करते है ताकि समता मूलक समाज की स्थापना की जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करना है तो राष्ट्र स्तर पर एसआईआर अभियान को सफल बनाना होगा।
हर नागरिक SIR को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दे
इसलिए देश का हर नागरिक एसआईआर को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। भाजपा जिला दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पानीपत जिला यूं तो हमेशा ही भाजपा विजयी बनाने में सबसे आगे रहा है,अब स्वदेशी ओर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के सभी प्रयास कर रहा है। और उन्हें उम्मीद है कि एस. आई. आर. अभियान को भी सफल बनाने मे अहम भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, महिला जिला सचिव भावन जैन, रोशन लाल माहला, जिला सचिव कृष्ण दुग्गल, बलिंद्र हुड्डा, रविंद्र तोशामड, सतबीर आदि मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश