
हरियाणा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी उसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उक्त दावा यूथ कांग्रेस हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजीव कुहाड़ ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में सैकड़ो युवाओं के साथ भाग लेने, कांग्रेस की ओर से कहीं पर भी धरना और प्रदर्शन देने में भी राजीव कहीं पीछे नहीं रहे, इसके अलावा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, “घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस” का प्रचार और प्रसार करने वाले राजीव कुहाड़ की कार्यशैली को देखते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें हरियाणा यूथ कांग्रेस में प्रदेश सचिव बनने की जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव कुहाड़ को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनके सम्मान में जीटी रोड पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व जिला पार्षद सुनील कुमार शीलू बिहोली, डा. प्रदीप गोयल, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह गढ़ी भलोर, रणबीर कुहाड़, राजू देशवाल, वेद प्रकाश व अमित हल्दाना के अलावा अन्य काफी संख्या में विभिन्न गाँवों से आए युवाओं ने राजीव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
पार्टी के लिए मन लगाकर काम करेंगे राजीव
काफी लंबे समय से राजीव के पिता दयानंद कुहाड़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं तो अब बेटे ने यह कमान संभाली और राजीव कुहाड़ दीपेंद्र हुड्डा के टीम में कांग्रेस के प्रचार और प्रसार करने के अलावा हर धरने और प्रदर्शन में अपना पूरा समय देकर प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर राजीव ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस युवा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू और वर्तमान युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी हैं, निश्चित रूप से वह मन लगाकर काम करेंगे।
आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का
राजीव ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, क्योंकि इनेलो को तो पहले ही जनता ने देख लिया कि उनकी कार्यशैली पूरी तरह से जन विरोधी रही, लेकिन अब करीब 9 वर्षों से भाजपा की कार्यशैली को भी प्रदेश की जनता देख चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कोई भी ऐसा काम नहीं हुआ जिसे यह कहा जाए कि भाजपा ने प्रदेश की जनता के लिए यह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता एक-एक दिन का इंतजार कर रही है कि कब विधानसभा चुनाव आए और कब कांग्रेस पार्टी को वह 70 सीटों को दिलाकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं।
related

.webp)
युवा मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, राहुल गांधी पर भी कसे तंज, कहा - कांग्रेस को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं

पहली बार सेवानिवृत्त गैर-आईएएस अधिकारी को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया, कौन हैं नए चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण
.webp)
मंत्री अरविन्द शर्मा बोले - प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं, सीएम पहले ही कह चुके बदमाश हरियाणा छोड़ दें..नहीं तो..!!
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम