हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा के तत्वावधान में केंद्र सरकार के विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 की शुरूआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिले के राजकीय व प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा 6 से 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल एवं समृद्ध भारत थीम पर अपनी तकनीकी सूझबूझ और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत बिल्डाथॉन केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से छात्र आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल जैसे विषयों पर अपने प्रोटोटाइप और आइडिया पेश कर रहे हैं।
विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता बड़े बदलाव का आधार बनती है
हमें गर्व है कि फतेहाबाद के स्कूलों से बहुत ही रचनात्मक विचार सामने आ रहे हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई ने शिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को जब सही दिशा मिलती है, तो वह बड़े बदलाव का आधार बनती है। स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभाग हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। इन परियोजनाओं का मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के तकनीकी पक्षों और आगामी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए समग्र शिक्षा फतेहाबाद के सहायक परियोजना संयोजक निहाल सिंह ने बताया कि फतेहाबाद जिले में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए डीईओ के नेतृत्व में जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति (ज्यूरी) का गठन 16 नवम्बर को कर लिया गया है, जिसमें डीईओ संगीता बिश्नोई, डीईईओ अनीता बाई, प्रोग्रामर मनजीत सिंह ग्रेवाल, डीएसएस मुकेश कुमार, एपीसी निहाल सिंह, एपीसी प्रदीप कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज धांगड़ से डा. पवन शर्मा, एमएम कॉलेज फतेहाबाद से असिस्टेंट प्रोफेसर शैंकी गुप्ता तथा असिस्टेंट प्रोफेसर तान्या मेहता शामिल हैं।
6 चयनित सर्वश्रेष्ठ टीमों को राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर के लिए भेजा जाएगा
स्कूलों ने अपने प्रोजेक्ट वीडियो पोर्टल वीबीबी डॉट एमआईसी डॉट जीओवी डॉट इन पर पहले ही अपलोड कर दिए हैं, जिसमें फतेहाबाद जिले के विभिन्न राजकीय व प्राइवेट विद्यालयों से 600 टीमों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट से संबंधित वीडियो सरकार के विकसित भारत बिल्डाथॉन प्रोजेक्ट के यू-ट्यूब पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 13 अक्तूबर 2025 से शुरू किए गए थे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चयन समिति ने पूरे देश से चयनित की गई जिलेवार टीमों में से फतेहाबाद जिले की 353 टीमों का चयन किया गया है। चयन समिति द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर तक जिला फतेहाबाद के 6 चयनित सर्वश्रेष्ठ टीमों को राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर के लिए भेजा जाएगा।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?