loader
The Haryana Story | फिल्म 'धुरंधर' देख मंत्री अनिल विज बोले - छिपी हुई सच्चाई का खुलासा है 'धुरंधर', पाकिस्तान को इसलिए चुभ रही यह फिल्म

फिल्म 'धुरंधर' देख मंत्री अनिल विज बोले - छिपी हुई सच्चाई का खुलासा है 'धुरंधर', पाकिस्तान को इसलिए चुभ रही यह फिल्म

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सिटी प्लाजा मल्टीप्लेक्स में फिल्म धुरंधर देखी, बोले - "सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिंदुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा"

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिन्दुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा और धुरंधर फिल्म का यहीं संदेश हैं। विज आज शाम अम्बाला शहर सिटी प्लाजा में पदाधिकारियों व अपने टी-प्वाइंट ग्रुप सदस्यों के साथ धुरंधर फिल्म को देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री अनिल विज ने कहा कि धुरंधर फिल्म में वो दिखाने की कोशिश की गई है जो वैसे कभी नजर नहीं आता। हमारे पड़ोसी मुल्क जहां पर घर-घर में सांप पाले जा रहे है उनको उनके घर में ही कुचलने के लिए इंटेलिजेंस एजेंसियां अपने सर धड़ की बाजी लगाकर काम कर रही हैं और यह सब इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई हैं। 

शायद पहली बार ऐसी फिल्म आई, जिसमें एक छिपी हुई सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई

पिक्चर में यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार वहां पर जो नेटवर्क  बने हुए है, उनको उनके ही देश में जाकर तहस नहस किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी फिल्म है और शायद पहली बार ऐसी फिल्म आई है जिसमें एक छिपी हुई सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई हैं। फिल्म में 26/11 की घटना तथा अन्य जो-जो भी घटनाएं हुई उन सारों को इसमें दिखाने का काम किया गया हैं। धुरंधर फिल्म कुछ मुस्लिम देशों द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे देशों को अपनी सच्चाई देखी नहीं जा रही और मैनें यह भी सुना था कि इस फिल्म के काउंटर में पाकिस्तान भी एक फिल्म बनाना चाह रहा है क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तान की सच्चाई दिखाई गई हैं जहां घर घर में सपोले तैयार किए जा रहें हैं। सारे विश्व में जो आतंकवादी घटनाएं है उनके लिए वहां तैयारियां की जा रही है। इसलिए उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आ रही, उनकी सच्चाई बाहर आ रही हैं।

विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है, विपक्ष गंभीर नहीं

विज ने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा, जबकि सरकार ने विपक्ष की एक-एक बार का जवाब दिया है। विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के औंधे मुंह गिरने और विपक्ष द्वारा कहा गया कि सही से जवाब नहीं दिया गया, के संबंध पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एक-एक बात का सरकार द्वारा जवाब दिया गया है और पूरा जवाब सुनने से पहले ही विपक्ष उठकर चला गया और वे भगौडे है क्योंकि प्रजातंत्र में बात को कहना भी होता है और सुनना भी होता है और विपक्ष बिना बात सुने ही हाउस छोड़कर भाग गया।

करनाल में राज्य परिवहन बस हादसे की जांच के दिए गए आदेश

विज ने कहा कि ‘करनाल में राज्य परिवहन बस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं क्योंकि इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है कि धुंध में 60 किलोमीटर से ज्यादा गति से गाड़ी को न चलाया जाए’।  इस हादसे के संबंध में श्री विज ने कहा कि यदि चालक ने धंूध में 60 किलोमीटर से अधिक गति से गाड़ी चलाई होगी तो उसकी जांच भी होगी, कार्यवाही भी होगी और जो सजा बनेगी, वह भी मिलेगी। वीबी जी राम जी बिल को लेकर आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हराम में भी राम लिखा होता है, इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि हाँ लिखा होता है इसलिए हम राम के है और वो हराम के हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×