हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को हताशा और निराशा का प्रतीक बताया है। उन्होंने प्रेस के नाम जारी बयान में कहा कि पहले से ही स्पष्ट था कि संख्या बल के अभाव में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले पांच वर्षों में तीसरी बार हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ सदन में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है।
जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही
यह कांग्रेस की हताशा, निराशा और लगातार गिरते जनाधार को दर्शाता है, जिससे स्पष्ट होता है कि जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है। प्रो. शर्मा ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है जब प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार एक ही पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता सौंपी है। वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद अब तक कोई भी सरकार लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन भाजपा ने जनता के विश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
भाजपा चौथी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से भविष्य में भी भाजपा चौथी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रो. शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक भाजपा ने केंद्र और हरियाणा में समाज के हर वर्ग के हित में कार्य किया है, जिसका प्रमाण बार-बार मिल रहे जनादेश हैं। आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्ष 2005 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई थी, लेकिन 2014 में जनता ने उसे मात्र 15 सीटों तक सीमित कर दिया। इसके विपरीत भाजपा ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में 2014 की तुलना में एक सीट अधिक जीतकर अपनी बढ़ती लोकप्रियता को साबित किया है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?