loader
The Haryana Story | सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने जींद से खाटू श्याम तक सीधी रेल लाइन बिछाने या नई रेल सेवा शुरू करने की उठाई मांग

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने जींद से खाटू श्याम तक सीधी रेल लाइन बिछाने या नई रेल सेवा शुरू करने की उठाई मांग

बता दें कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे, जिसे अब संसद के पटल पर रखा गया है, केंद्र सरकार इस परियोजना को मंजूरी देती है, तो यह जींद के रेल नेटवर्क और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित होगा

जींद और खाटू श्याम के श्रद्धालुओं के लिए यह यह खबर अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोनीपत-जींद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संसद में जींद के लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए एक प्रमुख मांग रखी है। सांसद ने सदन में जींद (हरियाणा) से सीकर (राजस्थान) स्थित खाटू श्याम मंदिर तक सीधी रेल लाइन बिछाने या नई रेल सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। उल्लेखनीय है कि जींद और आसपास के जिलों से हर साल लाखों लोग खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाते हैं। सीधी ट्रेन न होने के कारण उन्हें लंबी सड़क यात्रा या कई ट्रेनें बदलकर जाना पड़ता है।

रेल नेटवर्क और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित होगा

इस रेल मार्ग के बनने से हरियाणा और राजस्थान के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे व्यापार और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे, जिसे अब संसद के पटल पर रखा गया है। यदि केंद्र सरकार इस परियोजना को मंजूरी देती है, तो यह जींद के रेल नेटवर्क और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संसद में बुलंद करते हुए जींद और राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर तक रेल मार्ग बिछाने की मांग की है।

दादा लख्मीचंद को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई

इसके अलावा भूत, वर्तमान और भविष्य की तस्वीर को अपने तरानों में बताने वाले राष्ट्र कवि पंडित दादा लख्मीचंद को भारत रत्न देने की आवाज भी देश की सबसे बड़ी पंचायत में सांसद ब्रह्मचारी ने उठाई है। सांसद द्वारा बुलंद आवाज को सिरे चढ़ाने की कार्रवाई भी शुरू हो चली है। कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को पांडू पिंडारा स्थित अपने आश्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ जानकारी सांझा करते हुए कहा कि हाल ही में चले लोकसभा सत्र के दौरान संसद में सात- आठ प्रश्न रखने का अवसर मिला। इनमें दो महत्वपूर्ण प्रश्रों पर पोजीटिव रिस्पोंस भी उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र कवि पंडित लख्मीचंद जो अपने गानों के मार्फत भूत, वर्तमान और भविष्य की तस्वीर उकेरते थे, ऐसी शख्सियत को भारत रत्न के सम्मान से नवाजने की मांग की गई है।

जींद और सोनीपत जिले में बाबा खाटू श्याम के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या

इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रधान रिषिपाल हैबतपुर, वरिष्ठ नेता पवन गर्ग, मास्टर वजीर गांगोली, स्वामी चंद्रानंद समेत अनेको प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। सांसद ब्रह्मचारी ने कहा कि जींद और सोनीपत जिले में बाबा खाटू श्याम के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या है। इन श्रद्धालुओं की मांग को संसद में गूंजाते हुए कहा है कि जींद और राजस्थान स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर तक रेल शुरू की जाए। यह रेल मार्ग जींद से शुरू होकर वाया गोहाना, सोनीपत होते हुए सीकर तक पहुंचाया जाए। जींद और सोनीपत जिले से प्रति माह बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दरबार में पूजा.अर्चना के लिए जाते है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×