loader
The Haryana Story | अजय चौटाला बोले -सदन की कार्यवाही का मज़ाक बना रहा सत्ता पक्ष और विपक्ष, जनता से जुड़े जरुरी मुद्दे गायब

अजय चौटाला बोले -सदन की कार्यवाही का मज़ाक बना रहा सत्ता पक्ष और विपक्ष, जनता से जुड़े जरुरी मुद्दे गायब

सारी कार्यवाही में विपक्ष व सत्तासीन दलों की मिलीभगती नजर आ रही

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जनता से जुड़े जरुरी मुद्दे गायब हैं और सारी कार्यवाही में विपक्ष व सत्तासीन दलों की मिलीभगती नजर आ रही है। विपक्ष और सत्ता पक्ष मिलकर सदन की कार्यवाही का मजाक बना रहे है और जनहित से जुड़े मुद्दे गायब है। सोमवार को अजय चौटाला चरखी दादरी जिले के बाढड़ा हल्के के गांव जगरामबास, खेङी बुरा, बधवाना, बलकरा और बलाली गांव में ग्रामीणों से रुबरु हुए तथा स्थापना दिवस रैली में भागीदारी करने पर आमजन का आभार प्रकट किया।

अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी

अजय चौटाला ने गांव बधवाना में पहुंचकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम खान के पिता के 89 बर्षिय मोबिन खान के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रृद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। बाद में डाक्टर अजय सिंह चौटाला ने जुलाना रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकतार्ओं का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों के सवालों के जवाब डाक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा में बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है और ये दशार्ता है कि सरकार के साथ मिलकर विपक्ष काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज न तो सत्ता पक्ष को और न ही विपक्ष को जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की कोई चिंता है। अजय चौटाला ने कहा कि विपक्ष और सत्ता पक्ष का गठजोड़ सदन की कार्यवाही का मजाक बना रहा है।

सरकार की नाकामियों की वजह से प्रदेश का प्रत्येक जन जन दुखी

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को कायम करने पर जोर देना चाहिए, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अजय चौटाला ने कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था पर सरकार को काम करना चाहिए। अजय चौटाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नाकामियों की वजह से प्रदेश का प्रत्येक जन जन दुखी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान चरखी, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, सज्जन बलाली,हल्का अध्यक्ष विजय श्योराण काकड़ोली, जिला प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सिंह हुई, रामकुमार कादमा,सुरेंद्र यादव निहालगढ़, धर्मवीर हड़ोदा, संजय जगरामबास,धर्मराज फोगाट,प्रेम मंदोला, विकास बाढड़ा,संजीव काकड़ोली, संजीव चरखी,अशोक सिहाग, रविंद्र खेड़ी बुरा,कैलाश पालड़ी, सूबेदार जयपाल बलाली, वेदप्रकाश काकड़ोली, सुरेंद्र फौजी, विक्रांत यादव, कृष्ण बिंद्राबन, ओमप्रकाश चांगरोड इत्यादि मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×