मैं विधायक बना हूं गरीब व असहाय परिवार के लोगों के मकान बनवाने और उनके विभिन्न रूप से मदद करने के लिए, आपसी रंजिश में किसी दूसरे का मकान तुड़वाना मेरा काम नहीं है, कोई भी ऐसा व्यक्ति मेरे पास न आए जो दूसरे का किसी भी रूप में नुकसान करने की सोच रखता हो। उक्त बातें विधायक मनमोहन भड़ाना ने उपमंडल के राक्सेड़ा गांव में सरपंच रामधन सैनी के द्वारा आयोजित करवाए गए एक विशाल धन्यवादी दौरे और सम्मान समारोह में उपस्थित काफी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए कही। यहां पहुंचने पर सरपंच रामधन सैनी ने अपने सभी पंचों, समाजसेवी पवन कौशिक, प्रेमचंद सैनी, पप्पू शर्मा, राकेश सैनी के अलावा विभिन्न गांव से आए सरपंचों जयपाल महावटी, सरपंच पति इंद्रजीत बंटी, संदीप वाल्मीकि, सुशील त्यागी, सरपंच पति कपिल शर्मा, सतीश प्रजापत, सुनील प्रजापत, चुलकाना धाम मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, मनोनीत पार्षद राधेश्याम जिंदल के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर बड़ी माला पहनाकर विधायक मनमोहन भड़ाना का जोरदार स्वागत किया और उन्हें श्री राम दरबार देने के अलावा चादर ओढ़ाकर सम्मानित करने का भी किया।
कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग
इस कार्यक्रम में सरपंच रामधन सैनी ने गांव की करीब दो दर्जन मांगे विधायक मनमोहन भड़ाना के सामने माइक पर बोलकर सुनाई, जिसमें चार जोहड़ों की खुदवाई करवाने, जनरल चौपाल में कार्य करवाने, कश्यप चौथमल में लेटर का कार्य करवाने, सैनी चौपाल का नवीनीकरण करवाने की मांग रखी, इसके अलावा गांव की फिरनी और यमुना बंधे तक रास्ता बनवाने, शमशान घाट और हीराकुंड वाला रास्ता बनवाने के अलावा गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनवाने की मांग रखी। उन्होंने गांव के सभी नाले और फिरनियां रिपेयर करवाने की भी मांग की, इतना ही नहीं उन्होंने कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइट लगवाने की भी मांग विधायक मनमोहन भड़ाना के सामने रखी।
लाइब्रेरी बनवाने, जिम और पार्क बनवाने, रामलीला ग्राउंड का शेड और गेट बनवाने की भी मांग
उन्होंने गांव में स्टेडियम बनवाने के अलावा गांव में लाइब्रेरी बनवाने, जिम और पार्क बनवाने, रामलीला ग्राउंड का शेड और गेट बनवाने की भी मांग की। रामधन सैनी ने कहा कि गांव में पहले सोसाइटी थी जिससे किसानों को बड़ा फायदा होता था, लेकिन अब वह सोसाइटी बंद होकर महावटी गांव में चली गई है, इसलिए उसको वापस लाने का कार्य किया जाए। उन्होंने अगली मांगों में गांव में कूड़ा उठाने के लिए एक छोटा ट्रैक्टर मंगवाने की मांग करने के साथ-साथ अंबेडकर भवन की चार दिवारी व गेट लगवाने की मांग की और गांव में बहन बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कैमरे लगवाने की भी मांग की, इसके अलावा सिंबलगढ़ से बुढनपुर तक रास्ता बनवाने की मांग की उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी बड़ा अस्पताल नहीं है जिससे किसी भी इमरजेंसी में गांव की महिलाओं और पुरुषों को 15 किलोमीटर दूर समालखा जाना पड़ता है, जिसमें कई बार समय लग जाने से लोगों को नुकसान हो जाता हैं, इसलिए गांव में 10 बैड का अस्पताल भी बनवाया जाए।
युवा किसी भी तरह से नशे की और न जाए, न ही कही गलत कार्य करने की सोच रखें
उपरोक्त सभी मांगों को लेकर विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि सरपंच रामधन सैनी को आश्वासन दिया कि उन्होंने जितनी भी मांगे मेरे सामने रखी है, मैं उन सभी मांगों को पूरा करवाने का काम करूंगा, क्योंकि परमपिता परमात्मा ने मुझे समालखा में लोगों के लिए विकास कार्य करवाने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि गांव में स्टेडियम प्राथमिकता तौर पर बनवाने का कार्य किया जाएगा, इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जब गांव में स्टेडियम तैयार हो जाता है तो गांव के युवा किसी भी तरह से नशे की और न जाए और न ही कही गलत कार्य करने की सोच रखें। उन्होंने कहा कि जब गांव में स्टेडियम बन जाएगा तो गांव के युवा विभिन्न खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को जीतकर राज्य और देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा करें।
मैं किसी व्यक्ति को किसी भी तरह नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करूंगा
विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि अब से पहले 50-60 सालों में भी समालखा हलके में वह विकास कार्य नहीं हो पाए हैं, जिनको पहले से करवाना चाहिए था, जिसमें खेतों के काफी रास्ते ऐसे हैं जो नहीं बनाए गए, और अब भी वह कच्ची हालत में पड़े हैं। मनमोहन ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि अब तक वह रास्ते कच्ची हालत में पड़े हैं, इसलिए मैं सभी रास्तों को भी बारी–बारी पक्का करवाने का काम करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि गलत काम करवाने के लिए कोई भी व्यक्ति मेरे पास न आए, क्योंकि हम अच्छी सोच लेकर समालखा हलके का विकास करवाने के लिए आए हैं और अब भी अगर कोई व्यक्ति मेरे से गलत काम करवाना चाहे तो वह बिल्कुल अपने मन को बदल ले, क्योंकि मैं किसी व्यक्ति को किसी भी तरह नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करूंगा।
पार्टी बाजियों में फंसाने का काम मैं भविष्य में भी नहीं होने दूंगा
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जो भाई भतीजावाद, जातिवाद करके लोगों को पार्टी बाजियों में फंसाने का काम करते थे, अब वह नहीं किया जा रहा, और मैं भविष्य में भी नहीं होने दूंगा, उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास इस नीति को लेकर मैं समालखा हलके के कार्यों को करवाऊंगा। इस अवसर पर ईश्वर नामक व्यक्ति ने अपनी पोती जो विकलांग है उसकी पेंशन बनवाने की मांग की, रोहतास ने अपने भाई सुमित का राशन कार्ड बनवाने की मांग की, रुबीना ने बिजली से संबंधित अपनी शिकायत दी, सुरेश ने विकलांग पेंशन बनवाने, गुरमीत कौर ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने, शरबती ने मकान के अनुदान लेने, रजनी ने गैस सिलेंडर लेने, वीरमति ने मकान की दूसरी किस्त लेने की मांग की।
जीत सिंह जौरासी खालसा ने बिजली से संबंधित हो रही परेशानी को लेकर शिकायत दी तो सुरेश ने अपने फैमिली कार्ड से इनकम कम करवाने, किताबों ने मकान के पैसे लेने, अमरीक ने पेंशन बनवाने, वीरों ने सिलेंडर लेने और मकान बनवाने की मांग की, इसके अलावा अनिल कुमार ठेकेदार ने वर्ष 2021 में राक्सेड़ा और कारकोली में विकास कार्यों के लिए शिव मंदिर और में गेट का कार्य किया था तो इसलिए उसकी राक्सेड़ा गांव से 65 हजार रुपए पेमेंट नहीं हो रही और कारकोली के मेंन गेट वाली खरीद डेढ़ लाख रुपये पेमेंट नहीं हो रही, इसलिए वह पेमेंट दिलवाने का काम किया जाए बबली ने बिजली बिल ज्यादा आने से संबंधित शिकायत दी।
कुछ शिकायतें ऐसी हैं जिनके सबूत के अभाव में उन्हें विभाग के अधिकारियों को भेज दिया
जितेंद्र सिमबलगढ़ ने अपने मकान की दूसरी किस्त लेने, सोमवती ने अपने पति की मृत्यु के बाद अब तक उसका क्लेम नहीं मिलने की शिकायत की, इसके अलावा रेखा ने खेतों का रास्ता पक्का करवाने, परमजीत ने मकान की हालत खस्ता होने पर उसे बनवाने, रोशनी ने अपने परिवार के सदस्य जितेंद्र की विकलांग पेंशन बनवाने की मांग की, इसके अलावा अन्य काफी लोगों ने भी विधायक मनमोहन भड़ाना को अपनी मांगों से संबंधित शिकायत दी, जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए कुछ शिकायतों का मौका पर ही निपटारा करवाया तो कुछ शिकायतें ऐसी हैं जिनके सबूत के अभाव में उन्हें विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया।
इस कार्यक्रम में ही सरपंच सुशील त्यागी, सरपंच पति सुनील कुमार, सरपंच पति कपिल शर्मा, सरपंच संदीप बिहोली व सतीश प्रजापत को विधायक मनमोहन भड़ाना ने भाजपा के पटके पहनकर भाजपा पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी अमित कुमार, समाजसेवी पवन कौशिक, एडवोकेट सुभाष सैनी, टाइगर सैनी, सुरेश सैनी, राधेश्याम जिंदल, अमित चुलकाना, सरपंच सुमित, सरपंच प्रवीन खेड़ा, रामकिशन बिहोली, लिछमन शिमला गुजरान, पीना पहलवान, बापौली मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार, मनोहर शर्मा समालखा, लोकेश शर्मा, नरेश छौक्कर, पवन शर्मा भापरा, कृष्ण देहरा व विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा काफी गांव से आए हुए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।