loader
The Haryana Story | अटल पेंशन योजना ने 8.45 करोड़ से अधिक ग्राहकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया : मनोहर लाल

अटल पेंशन योजना ने 8.45 करोड़ से अधिक ग्राहकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया : मनोहर लाल

भाजपा कार्यालय श्याम कमल में सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भाजपा कार्यालय श्याम कमल में सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का स्वागत जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने किया और महापौर कोमल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। विधायक प्रमोद विज ओर ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा व नवीन भाटिया ने अटल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता ने दयानन्द खुगर सहित पांच कार्यकर्ताओं ने अटल जी की अलग-अलग पांच कविताओं के माध्यम से भाव विभोर कर दिया। बार बार सदन में अटल अमर रहे के नारे लगते रहे।

मनोहर लाल सहित सभी नेताओं ने वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

इसे पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित सभी नेताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा अटल बिहारी वाजपेई जैसे कवि, साहित्यकार, सभी पार्टियों में सम्माननीय नेता सदियों मे जन्म लेते है। उन्होंने इस विशाल कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक मंडल की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को 'अटल समृद्धि दिवस' और 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता हैं। 

जनता के कल्याण के लिए अपना जीवन होम कर दिया

मनोहर लाल ने कहा राजनीति सत्ता का खेल नहीं, सेवा और विचारों की यात्रा है, सुशासन के आदर्श प्रतिमान और मेरे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज पानीपत स्थित पार्टी कार्यालय ‘श्यामकमल’ में अटल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहा। अटल जी नए भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति और जनता के कल्याण के लिए अपना जीवन होम कर दिया। राष्ट्रोत्थान व जनसेवा को समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन सदैव हम सबको निष्ठापूर्वक कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

'प्रशासन गाँव की ओर' अभियान के तहत लाखों जन-शिकायतों का निपटारा किया जाएगा

उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना ने 30 नवंबर 2025 तक 8.45 करोड़ से अधिक ग्राहकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, जो देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ओर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया गया ये अभियान 19 से 25 दिसंबर तक चले 'सुशासन सप्ताह' के दौरान देशभर में 'प्रशासन गाँव की ओर' अभियान के तहत लाखों जन-शिकायतों का निपटारा किया जाएगा और सरकारी सेवाओं को सीधे नागरिकों के द्वार तक पहुंचाया जाएगा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×