केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अमित शहर सबसे पहले पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सहकारी सम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि आज गीता की भूमि हरि की भूमि हरियाणा पर आकर आप सबको मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा, मैं आज एक और बात करके जाता हूं। कई सारी कंपनियां टैक्सियां का काम करती हैं। हम एकाध महीना में भारत टैक्सी लाएंगे, जिसका पूरा मुनाफा सीधे लोग की जेब में जाएगा। इससे एक बड़े वर्ग ड्राइवर को पूरा मुनाफा मिलेगा। ग्राहक की भी सुविधा बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री शाह, दूसरे कार्यक्रम स्थल ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 5061 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए।
हरियाणा में 6 हजार नए कॉन्स्टेबल की भर्ती करेंगे
यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि इस परेड का मोर्चा बच्चियों ने संभाला है। सैनी ने घोषणा की वे जल्द ही हरियाणा में 6 हजार नए कॉन्स्टेबल की भर्ती करेंगे। अमित शाह ने तीसरे कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में 250 ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी देखी। वहीं पंचकूला में हरियाणा सरकार के वीर बाल दिवस पर शाह ने कहा कि यह राज्य स्तरीय मुगलों से भिड़ने वाले साहिबजादों की याद में कराया जा रहा है। उन्होंने छोटे साहिबजादों को लेकर लिखी गई कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। इसके अलावा शाह यहां 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी का नियुक्ति दिया।
हरियाणा और पंजाब के कारण पूरे देश को खाना मिल रहा
उन्होंने कहा कि साहिबजादों की शहादत याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये बहुत दर्दनाक महीना माना जाता है। पहले कार्यक्रम में शाह ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा देश की खाद्य सुरक्षा दूध उत्पादन और खेलों में पदकों की झड़ी लगाने का काम किया है। मोर्चा कोई भी है मैदान कोई भी हो, हरियाणा का किसान, जवान और खिलाड़ी ने हमेशा तिरंगे को शान से उठाने का काम किया है। पहले अमेरिका से खाने के लिए लाल गेहूं मंगाने पड़ते थे, लेकिन आज हरियाणा और पंजाब के कारण पूरे देश को खाना मिल रहा है। पंजाब के कारण पूरे देश को खाना मिल रहा है। आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा जवान हरियाणा के हैं।
सीएम सैनी की तारीफ
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में आयोजित 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा आज देश में किसान कल्याण, पारदर्शी शासन और तेज निर्णय क्षमता का आदर्श बन चुका है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वह कर दिखाया है, जिसकी हिम्मत बहुत कम सरकारें कर पाती हैं। चुनावी घोषणा पत्र के दौरान जब 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का प्रस्ताव सामने आया, तो उन्होंने रात को फोन करके इस घोषणा को पुन: कन्फर्म किया तो मुख्यमंत्री सैनी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि आप घोषणा करिए, खरीद की जिम्मेदारी मेरी है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहाँ 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है।
बिना पर्ची खर्ची के योग्य युवाओं को नौकरी देने का काम किया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केवल खरीद ही नहीं, बल्कि 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में फसलों का भुगतान करके हरियाणा सरकार ने एक नई प्रशासनिक क्रांति भी की है। हरियाणा में पहले खर्ची-पर्ची से मिलती थी नौकरी मैं नायब सैनी का भी आभार प्रकट करना चाहता हूं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में हरियाणा में काम कर चुका हूं। पहले यहां पर्ची खर्ची से नौकरी मिलती थी, लेकिन आज सैनी जी ने बिना पर्ची खर्ची के योग्य युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आप हो। मैं आपको फिर से बधाई देता हूं।
परेड का मोर्चा बच्चियों ने संभाला मुझे अच्छा लगा : केंद्रीय गृह मंत्री
मुझे अच्छा लगा कि परेड का मोर्चा बच्चियों ने संभाला मुझे अच्छा लग रहा है कि इस परेड का मोर्चा बच्चियों ने संभाला है। देश की पहली पक्ति में जब बेटी खड़ी होती है, तो देश के लिए ये अच्छा संदेश होगा। मैं जब यहां आना चाहता था कि तब सैनी जी से कुछ डिटेल मंगाई थी। ये पहली बैच है जिसमें 85% युवा ग्रेजुएट और डबल ग्रेजुएट है। ये पहली ऐसी बैच जिसकी औसत उम्र 26 साल है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश