जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोगों ने चुनाव में कांग्रेस पर विश्वास जताया था। भूपेंद्र हुड्डा ने उस विश्वास को अंडर द टेबल बेच दिया। बीजेपी की वजह से जजपा चुनाव हारी, चूँकि लोगों ने बीजेपी के कामों का ठीकरा जेजेपी पर फोड़ा। कांग्रेस और हुड्डा हरियाणा के गुनाहगार है। जेजेपी ने 10 सीटें लेकर जो काम करवाए कांग्रेस वो 10 साल में भी नहीं करवा पाई। हुड्डा ने किसी के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ जाटों को आरक्षण दिया वो भी टूटा फूटा। उससे ही हरियाणा में आग लगी। हुड्डा बीजेपी के कहे पर चलते हैं। दिग्विजय भिवानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा कांग्रेस का अंडर टेबल एग्रीमेंट
अविश्वास प्रस्ताव पर दिग्विजय बोले कांग्रेस बीजेपी को अनसिक्योर्ड लोन देती है। जब बीजेपी-जेजेपी का रिश्ता टूटा तब भी कांग्रेस को अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई थी, पर बाद में पता चला कांग्रेस तो लोन देती है। बीजेपी कांग्रेस की एक ही बात है। बीजेपी का जैसा आदेश हुड्डा वही करते हैं। 37 सीट होने के बावजूद कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट क्यों नहीं डाले। हो सकता है अन्य विधायक भी वोटिंग करते। भाजपा कांग्रेस का अंडर टेबल एग्रीमेंट है। जैसे हुड्डा के पास वाड्रा की गर्दन वैसे ही अमित शाह के पास हुड्डा की गर्दन है।
टिन शेड के नीचे रैली करने वालों को हमने जवाब दिया
बीजेपी के खिलाफ लड़ने की हिम्मत सिर्फ जेजेपी के पास है। हमने पहले भी हुड्डा को सरकार बनाने को कहा था, ऐसा होता तो 2019 में ही छुट जाता बीजेपी से पीछा। जुलाना रैली के बाद उत्साह के सवाल पर दिग्विजय ने कहा हम उत्साह से काम करते हैं। इनेलो पर बिना नाम लिए चुटकी लेते हुए कहा टिन शेड के नीचे रैली करने वालों को हमने जवाब दिया है। वोट चोरी मुद्दे पर दिग्विजय ने कहा राहुल गांधी द्वारा उठाए सवालों की जांच होनी चाहिए़। उन्होंने कहा कि पहली बार देखा है कोई दल चुनाव आयोग की पैरवी कर रहा है।
कहीं ऐसा तो नहीं मॉडल कि 24 वोटों की वजह से कांग्रेस हरियाणा में हारी
दिग्विजय ने चुटकी लेते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं मॉडल कि 24 वोटों की वजह से कांग्रेस हरियाणा में हारी है। हरियाणा में बिहार से एसआईआर पहले होना चाहिए था। राव नरबीर के बयान उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज को तोड़ना चाहते हैं। राव नरबीर आत्मचिंतन करें, जस्सी पेटवाड़ पर दिग्विजय बोले कि मेरी बातें बुरी लगी तो शब्द वापिस लेता हूं, पर जस्सी जनता के सवालों का जवाब दें। नारनौंद की जनता को 2029 में जवाब देना पड़ेगा। जस्सी कल को ये भी कहेंगे दिग्विजय दुष्यंत या अजय सिंह चौटाला को भी नहीं जानते। बड़ी-बड़ी बातों की बजाय जवाब जनता को दें।
थार कोई मुद्दा नहीं था, मुद्दा बदमाशों को पकड़ने का था, बदमाश पकड़े नहीं जा रहे
थार बुलेट पर फिर एक बार दिग्विजय बोले कि ओपी सिंह जैसे लोग संवैधानिक पद पर होंगे तो बेड़ा गर्क होगा। हमें ओपी सिंह से कोई मतलब नहीं, कल को फिर कोई नए डीजीपी भी आयेंगे। हमें कानून व्यवस्था के लिए लड़ाई लड़नी हैं,लड़ते रहेंगे। थार कोई मुद्दा नहीं था, मुद्दा बदमाशों को पकड़ने का था। बदमाश पकड़े नहीं जा रहे। दिग्विजय ने दस्तावेजों सहित पुलिस को घेरा और कहा गुरुग्राम में EV कार का प्रदूषण का चालान किया। गुंडों को भगाने की बजाय पुलिस कर रही EV कार के चालान। सीएम पर ली चुटकी, बोले सीएम अच्छे आदमी,हंसी भी अच्छी पर अच्छे शासक नहीं। अरावली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा अरावली से भी ज्यादा बड़ा प्रदूषण का मुद्दा है। दिग्विजय ने 2029 तक खूब जमकर मेहनत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश