loader
The Haryana Story | अभय चौटाला का बड़ा दावा : हुड्डा भाजपा की मदद नहीं करते तो तीसरी बार 'भाजपा सरकार' नहीं बनती

अभय चौटाला का बड़ा दावा : हुड्डा भाजपा की मदद नहीं करते तो तीसरी बार 'भाजपा सरकार' नहीं बनती

भाजपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, अभय चौटाला ने कहा कि हमारा राज बनेगा तो हम हरियाणा के हिस्से का पानी लोगों को लाकर देंगे, चाहे हमारे को ताजेवाला पर जाकर खुद कस्सी चलानी पड़े

हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार बी.जे.पी. की सरकार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बनवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी प्रदेश को विभिन्न रूप से कमजोर करने पर लोग लगी हुई है। उक्त आरोप इनेलो के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने लगाए हैं। चौटाला पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर हुड्डा भाजपा की मदद नहीं करते तो तीसरी बार भाजपा सरकार नहीं बनती। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी है, लेकिन 11 वर्षों में एक भी पैसा विकास के नाम पर नहीं लगा है, जिसका समालखा विधानसभा उदाहरण है।

भाजपा के राज में अब विकास कार्य नहीं हो रहे

उन्होंने कहा कि समालखा में कोई भी ऐसा विकास कार्य नहीं हुआ है कि जिसको मौके का भाजपा का विधायक यह कह सके कि मेरे करीब सवा साल के कार्यकाल में यह भी विकास कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में अब विकास कार्य नहीं हो रहे तो इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में भी कोई विकास कार्य नहीं हुए थे और इसलिए प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के वर्ष 2000 से 2005 के राज की तुलना भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बी.जे.पी. के राज से कर रही हैं। अभी ने कहा कि लोग इस बात का जिक्र करते हैं कि इन दोनों के राज में जो कार्य हुए हैं उससे ज्यादा तो कहीं 2000 से लेकर 2005 के चौटाला के राज में चौटाला ने करवाने का काम किया था, यानी एक तरफ 5 साल और एक तरफ 20 साल।

इस राज में अफसरों की मोटी कमाई हो रही

अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि वैसे तो भाजपा प्रदेश में कोई बड़ा विकास कार्य करने की नहीं सोचती, अगर वह सोचती है तो यहां पर इतनी ज्यादा अफसर शाही हो रही है कि उस पैसे के काफी हिस्सा को अफसर ही खा जाते हैं, कुल मिलाकर इस राज में अफसरों की मोटी कमाई हो रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथों लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा ने प्रदेश की जनता पर थोंप रखा है और ना मुख्यमंत्री किसी को बाई नाम से जानते, जबकि ओम प्रकाश चौटाला लाखों लोगों को बाई नाम जानते थे और यही फर्क है इनेलो और भाजपा की सरकार में। 

ना कांग्रेस सरकार ने कुछ किया और न भाजपा सरकार ने

इस मौके पर पत्रकारों के द्वारा एस.वाई.एल. मुद्दे के मामले में भी अभय सिंह चौटाला से सवाल किया गया तो अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 2002 में समालखा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के द्वारा जब खुला दरबार लगाया गया था और उसी दिन हरियाणा के हिस्से का पानी देने का सुप्रीम कोर्ट के द्वारा फैसला आया था, लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस सरकार आ गई, ना कांग्रेस सरकार ने कुछ किया और न भाजपा सरकार ने कुछ किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारा राज बनेगा तो हम हरियाणा के हिस्से का पानी लोगों को लाकर देंगे, चाहे हमारे को ताजेवाला पर जाकर खुद कस्सी चलानी पड़े। पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के निमंत्रण पर बार एसोसिएशन में अभय सिंह चौटाला के आने पर काफी संख्या में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×