पानीपत जिले में समालखा शहर की ऑफिसर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पानीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला
जानकारी अनुसार ऑफिसर कॉलोनी स्थित लाल गोदाम के नजदीक बेटे के जेल में बंद होने से मानसिक रूप से परेशान होकर पिता ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। संगीता वासी सिमरी ईस्ट, राजनगर मधुबनी बिहार हाल किराएदार ऑफिसर कॉलोनी नजदीक लाल गोदाम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास एक बेटी और एक बेटा है। उसका बेटा एक केस के चलते जेल में है और पति संजीव कुमार (45) 8-9 महीने से बेटे को लेकर मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे, जिन्होने इसी परेशानी के चलते अपने ऑफिसर कॉलोनी में ही अपने को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसमे किसी का कोई कसूर नहीं है।
मृतक का बेटा जेल में बंद है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस संबंध में जांच कर्मी एवं एएसआई पुष्पेंद्र ने बताया कि मृतक का बेटा जेल में बंद है, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर संजीव ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में 194 के तहत कार्यवाही करते हुए पानीपत सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?