HTET-2024 परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। JJP नेताओं ने परिणामों में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए हरियाणा राज्यपाल के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए और कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है।
हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया
JJP नेताओं का कहना है कि HTET-2024 का परीक्षा परिणाम पहले हरियाणा शिक्षा बोर्ड के सचिव द्वारा 30 दिन के भीतर घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में उसे बिना किसी स्पष्ट कारण के रिकॉल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस रिकॉल को लेकर आज तक न तो सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जवाब दिया गया और न ही इसे सार्वजनिक किया गया, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। कुलदीप मढाण ने कहा कि जब परिणाम पहले ही घोषित हो चुका था, तो उसे दोबारा जारी करने में 110 दिन का लंबा समय क्यों लगाया गया। इस देरी ने हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है।
HTET परिणामों की CBI जांच की मांग
JJP नेता ने आरोप लगाया कि नए घोषित परिणाम में 1284 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण दिखाया गया है, लेकिन न तो उनके रोल नंबर शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और न ही उनका कोई अलग से परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से पारदर्शिता के खिलाफ बताया। कुलदीप मढाण ने HTET परिणामों की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि JJP युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रही है, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश