मधुबन पुलिस अकादमी में तैनात सब इंस्पेक्टर विक्रम (47) की मंगलवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अकादमी परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। बुधवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उन्हें करनाल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार एसआई विक्रम मंगलवार रात सामान्य रूप से सोए थे। बुधवार सुबह पत्नी पूनम द्वारा जगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पत्नी और बेटे विराज ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
विदेश में भी भारत और हरियाणा पुलिस का प्रतिनिधित्व किया
एसआई विक्रम मूल रूप से सोनीपत जिले के धनाना गांव के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2001 में बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती होकर सेवा की शुरुआत की थी। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्होंने पुलिस विभाग के लिए 21 से अधिक पदक जीते। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दो बार विदेश में भी भारत और हरियाणा पुलिस का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2021 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने भाग लिया था। वर्ष 2022 में विक्रम को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया था।
परिवार, सहकर्मियों और खेल जगत में शोक की लहर
सेवा के दौरान वे जींद के सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 741 में भी रहे हैं और वर्तमान में मधुबन पुलिस अकादमी में तैनात थे। उनकी पत्नी पूनम कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। मृतक के भाई विजय ने बताया कि विक्रम पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार, सहकर्मियों और खेल जगत में शोक की लहर है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?