loader
The Haryana Story | एचटेट में धांधली व सीबीआई जांच के सवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- छाज़ तो बोले ही बोले, छालनी भी बोले, जानें किस पर कसा तंज

एचटेट में धांधली व सीबीआई जांच के सवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- छाज़ तो बोले ही बोले, छालनी भी बोले, जानें किस पर कसा तंज

जी राम जी विधेयक का विरोध कर रहे विपक्ष पर जमकर बरसे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

सिरसा पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए जी राम जी विधेयक का विरोध कर रहे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि इस विधेयक से मजदूरों को बहुत लाभ मिलेगा। इस योजना का केंद्र सरकार ने और विस्तार किया है। 100 दिन की गारंटी को केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 125 दिन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब इस योजना का बजट 4 गुना बढ़ाया है। कांग्रेस नेता अच्छे विकासत्मक कानून को नाम से जोड़कर कर जनता को गुमराह रहे हैं।

अगर धांधली की शिकायत मिलेगी और सबूत होंगे तो उचित कार्रवाई करेंगे

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए कानून में ऐसा प्रावधान है, जिसमें राम राज्य जैसी सुविधाएं व परंपराएं हैं। कांग्रेस ने धरातल पर कभी मजदूर व किसानों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि नए कानून से मजदूरों को एक सप्ताह में मेहनताना मिलेगा। कांग्रेस बेवजह का विरोध कर रही है। वहीं एचटेट में धांधली व सीबीआई जांच के सवाल पर मंत्री ने कहा कि छाज़ तो बोले ही बोले छालनी भी बोले। अगर धांधली की शिकायत मिलेगी और सबूत होंगे तो उचित कार्रवाई करेंगे। 

किसी तरह की लूट बर्दाश्त नहीं होगी

सिरसा के विकास पर मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा पिछले 11 साल में सिरसा में विकास हुआ। भाजपा सरकार व्यवस्थित चीजों को व्यवस्थित करने में जुटी है। अब सिरसा में भी लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि नागरिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे। नए सत्र में स्कूली द्वारा किताबों, वर्दी व एडमिशन के नाम पर लूट के सवाल पर मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा किसी तरह की लूट बर्दाश्त नहीं होगी, गलत करने वाले पब्लिशरों पर कार्रवाई होगी। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की भी गई है, आगे भी रहेगी जारी। 

पीड़ित लोग बोलने की बजाए लिखित में शिकायत करें

उन्होंने कहा कि पीड़ित लोग बोलने की बजाए लिखित में शिकायत करें। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर कहा कि शिक्षा में सुधार का परिणाम है कि गांव-देहात के बच्चे भी नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। 10वीं-12वीं के स्कूल के बच्चे बिजनेस आइडिया देने के साथ प्रोडक्ट तैयार कर रहे। हरियाणा प्रदेश में स्कूल के बच्चे टाॅप का बिजनेस मैन बनने की ओर अग्रसर है। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास से दिख रहा है कि विकसित हरियाणा-विकसित भारत के लक्ष्य की ओर युवा बढ़ रहा है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×