loader
The Haryana Story | पानीपत पहुंचे मंत्री जयंत चौधरी, बोले- SIR और G-RamG का विरोध करना विपक्ष की भी मजबूरी, उनके पास और कोई मुद्दा तो है नहीं

पानीपत पहुंचे मंत्री जयंत चौधरी, बोले- SIR और G-RamG का विरोध करना विपक्ष की भी मजबूरी, उनके पास और कोई मुद्दा तो है नहीं

जी रामजी बिल किसानों और मजदूरों के हितों का बिल है, इस बिल के माध्यम से मजदूरों की आजीविका को मजबूती मिलेगी, क्योंकि इसमें सारी योजनाओं का है समावेश

केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी बिल लाने और उसमें संशोधन करने से किसानों और मजदूरों का हित का बिल साबित होगा, क्योंकि इसमें हमने मजदूर और किसानों के हितों को देखकर इस बिल को लाने का काम किया है, लेकिन कुछ विपक्षी पार्टियां हैं जो इसका विरोध कर रही हैं, वह केवल और केवल राजनीतिक विरोध कर रही हैं, जबकि उनको भी पता है कि यह बिल किसानों और मजदूरों के हित का बिल है, लेकिन राजनीतिक विरोध करना उनकी भी मजबूरी है, क्योंकि उनके पास और कोई मुद्दा तो है नहीं।

किसानों और मजदूरों के हितों का ख्याल रखा गया

जी राम जी बिल सारी योजनाओं का समावेश करते हुए बनाया गया उक्त बातें केंद्रीय कौशल विकास उद्यमशील के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने मच्छरौली गांव में रविंद्र मछरौली के कार्यालय में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जी राम जी बिल सारी योजनाओं का समावेश करते हुए बनाया गया है और इसमें किसानों और मजदूरों के हितों का ख्याल रखा गया है, क्योंकि किसानों को अपनी खेती करने से संबंधित मजदूर नहीं मिलते थे और इसको लेकर किसान परेशान थे तो इस बिल में संशोधन करने से किसानों को मजदूर मिलने की समस्या का भी समाधान होगा, कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि इस बिल से राष्ट्रीय व्यापी सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह योजना पूरी तरह से लागू हो जाएगी तो निश्चित रूप से लोगों की समझ में आएगा कि इस बल से लोगों को कितना फायदा होगा।

विरोध करना विपक्ष का काम

जयंत चौधरी ने एस.आई.आर. को लेकर कहा कि जिन लोगों की दो जगह वोट है इससे उनकी दो जगह की वोट कट कर एक जगह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार के द्वारा यह कदम उठाया गया है, इसलिए हर नागरिक अपने मत का प्रयोग करें और अपने मत को सुरक्षित रखने के लिए वोटर लिस्ट में उसको बनाए रखने के लिए जो भी वेरिफिकेशन है उसको करवाने का काम करें, यानी जब भी चुनाव आता है तो चुनाव में कोई भी व्यक्ति ऐसा न हो जो अपने मत का प्रयोग न कर पाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की मजबूरी है कि सरकार जो जनहित के कार्य को अच्छा तरह से करती है तो उसका विरोध करना विपक्ष का काम है और वह अपना काम कर रहा हैं, लेकिन देश की जनता इस बात को जानती है कि सरकार जो कानून और योजनाएं बना रहे हैं वह सभी वर्गों के हित को लेकर काम कर रहे हैं। 

पहले नरेगा स्कीम में जो काम हो रहे थे उसकी गुणवत्ता खराब थी

जयंत चौधरी ने यह भी कहा कि पहले नरेगा स्कीम में जो काम हो रहे थे उसकी गुणवत्ता खराब थी और इस स्कीम को केवल गड्ढा खोदने तक ही सीमित रखा गया था। उन्होंने कहा कि केवल गड्ढा खोदना ही मनरेगा स्कीम लागू नहीं होना है, बल्कि उससे धरातल पर लोगों को फायदा हो इसलिए इस बिल को लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की आजीविका अच्छी हो, हर गांव विकसित हो और विकसित भारत पंचायत प्लान के तहत उस योजना के माध्यम से सभी पंचायत काम कर सके और इसी लक्ष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें निश्चित रूप से पंचायतों की समस्याओं का समाधान करने का काम कर रही है और सरकार की योजनाओं के अनुरूप ग्राम पंचायत काम करें तो निश्चित रूप से लोगों को अच्छा फायदा होगा। 

राजनीतिक रोटी सेकने के लिए धर्म की आड़ में गलत काम कर रहे

इस मौके पर पत्रकारों के द्वारा कई जगह पर मस्जिद तोड़ने के मामले में उनसे पूछे गए सवाल में जयंत चौधरी ने कहा कि जहां पर भी जो अवैध रूप से निर्माण किया गया है प्रशासन उस पर अपना काम कर रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल और केवल अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए धर्म की आड़ में गलत काम कर रहे हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति ऐसा काम ना करें जिसको लेकर प्रशासन और ज्यादा सख्ती से काम करें। करीब 2 से 3 साल से हरियाणा और उत्तर प्रदेश का पुल बनने के बाद यहां पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारी बसों का शुरू न होने के मामले में चौधरी ने कहा कि हमने इस बारे में दोनों सरकारों से बात की है और वह अधिकारियों से बात करके जल्द ही यहां पर बस सेवा शुरू करवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर रविंद्र मछरौली व अन्य लोगों ने फूलमालाओं से जयंत चौधरी का स्वागत किया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×