पानीपत के सेक्टर-25, पार्ट-2 स्थित गोल्डन टेरी टॉवल' (Golden Terry Towel) एक्सपोर्ट हाउस में शुक्रवार, 9 जनवरी दोपहर के समय अचानक से आग लग गई, जिससे आग से फैक्टरी में रखा सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई, वहीं इस हादसे में झुलसने और धुएं के कारण दम घुटने से फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है, जो सोनीपत जिले के पांची जाटान गांव का निवासी था।
आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा
जानकारी मुताबिक आग दोपहर करीब 1:30 बजे फैक्ट्री गोल्डन टेरी टावल की पहली मंजिल पर लगी। कर्मचारियों ने अचानक से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना फायर बिग्रेड और डायल-112 को दी, जिससे मौके पर फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं। वहीं पर आग बुझाते समय फैक्टरी का सुपरवाइजर बेहोश हो गया, जिससे कर्मचारियों ने उससे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
आग के कारण फैक्ट्री में रखी भारी मशीनरी, कच्चा और तैयार माल, बिजली के उपकरण और महत्वपूर्ण कार्यालय रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मृतक के भाई की शिकायत पर चांदनीबाग पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही और उचित अग्नि सुरक्षा उपायों की कमी के लिए मामला दर्ज किया है।
फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
मौके पर पहुंची पुलिस, किया मामला दर्ज वहीं पर सुपरवाइजर की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। चांदनी बाग थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।