उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को गांव चुलकाना में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को घरों से पीने के पानी के सैंपल लिए गए हैं इन सैम्पल को सरकारी लैब के साथ-साथ प्राइवेट लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा और दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जो लोग गांव के पीने के पानी को दूषित करते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इसके लिए समालखा एसडीएम को किसी भी तरह की नरमी ना बरतने के निर्देश दिए।
सामान बेच रहे लोगों को अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा
डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने इसके बाद ऐतिहासिक श्याम बाबा मंदिर में भी दर्शन किए और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि मन्दिर को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा और शीघ्र ही इस पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मन्दिर के रास्तों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे या सामान बेच रहे लोगों को अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही के कारण भी मन्दिर के रास्तों में जाम की समस्या बन रही है। इसलिए इसे व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा।
मिलावटी प्रसाद बेचने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही
उन्होंने कहा कि चुलकाना के श्याम मंदिर के चारों ओर दुकानों पर जो लोग मिलावटी प्रसाद बेच रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी और विगत में जिनके सैम्पल लिए गए थे और वे सैम्पल फैल हुए हैं उनकी एफआईआर दर्ज होगी। यही नहीं प्रसाद के सैम्पल लेने की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर समालखा एसडीएम अमित कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहित शर्मा व गांव के सरपंच सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
related
किसान नेता धान घोटाले पर उठा रहे सवाल, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष बोले - राजनितिक संरक्षण में धान घोटाले की जाँच निंदनीय
करनाल मंडी प्रशासन धान को यूपी का बताकर नहीं दे रहा मंडी में एंट्री, किसानों ने जमकर किया हंगामा