loader
The Haryana Story | तांत्रिक ने 10 दिन तक महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, महिला को होश आया तो खुद को 'कामाख्या' के घने जंगलों में पाया

तांत्रिक ने 10 दिन तक महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, महिला को होश आया तो खुद को 'कामाख्या' के घने जंगलों में पाया

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसके बेटे की बीमारी और उस पर कथित 'ऊपरी साए' को ठीक करने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया

हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली खुर्द थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसके बेटे की बीमारी और उस पर कथित 'ऊपरी साए' को ठीक करने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। तांत्रिक ने पीड़िता को 1 जनवरी को बुलाया और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद 4 जनवरी को वह उसे एक ऑटो में बिठाकर ले गया। बेहोशी की हालत में उसे असम के कामाख्या के जंगलों में एक कमरे में ले जाया गया।

पीड़िता ने आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग

महिला ने आरोप लगाया कि उसे वहां लगभग 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस कार्रवाई: महिला के गायब होने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैक कर तांत्रिक को काबू किया और महिला को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पीड़िता ने आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग की है। 

10 दिनों तक जंगलों में उसे बंधक बनाकर रेप करता रहा

जानकारी मुताबिक सनौली खुर्द थाना क्षेत्र की एक महिला के लडके की बीमारी को ठीक करने और उस पर कथित ऊपरी साए को दूर करने का झांसा देकर एक तांत्रिक युवक पर लडक़े की मां ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि तांत्रिक उसको नशीला पदार्थ खिलाकर पानीपत से असम अपहरण करके ले गया और 10 दिनों तक जंगलों में उसे बंधक बनाकर रेप करता रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला ने सनौली खुर्द थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा काफी समय से बीमार चल रहा था। बच्चे को ठीक करने के लिए वह एक बाबा (तांत्रिक) के संपर्क में आई। तांत्रिक ने भरोसा दिलाया कि उसके बेटे पर किसी का साया है, जिसे वह अपनी तंत्र विद्या से ठीक कर देगा। 

पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस की और उसे बरामद कर लिया

महिला ने बताया कि तांत्रिक ने शुद्धि के नाम पर उसे यमुना नदी के किनारे बुलाया। उसे किसी प्रकार का प्रसाद दिया गया और 4 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता के गांव में ही एक ऑटो भेजा, ताकि उसे लाया जा सके। रास्ते में तांत्रिक ने महिला को खाना दिया, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। खाना खाते ही महिला बेसुध हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब मुझे होश आया तो उसने खुद को असम में कामाख्या के घने जंगलों में एक अनजान कमरे में पाया। उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया और 10 दिनों तक तांत्रिक ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

महिला के अनुसार कामाख्या के बाद आरोपी उसे यूपी के गोरखपुर ले गया। हालांकि महिला के लापता होने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस की और उसे बरामद कर लिया। महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। वर्जन इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Join The Conversation Opens in a new tab
×