loader
The Haryana Story | धूप निकलने लगी तो लोगों ने बरती लापरवाही, अब बुखार, खांसी के मरीज ज्यादा पहुंच रहे अस्पतालों में

धूप निकलने लगी तो लोगों ने बरती लापरवाही, अब बुखार, खांसी के मरीज ज्यादा पहुंच रहे अस्पतालों में

डॉक्टरों ने कहा- धूप में एक दम से गर्म कपड़े न उतारे, गर्म सर्द होने की संभावना बढ़ रही

पिछले तीन दिनों से मौसम में गर्माहट चल रही हैं, इसका कारण यह है कि मौसम में बदलाव हो रहा हैं। तीन दिन पहले जहां पर धुंध और कड़ाके की ठंड हो रही थी, वहीं पर सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिन में गर्माहट का असर हो रहा है। जैसे ही मौसम में बदलाव आया है लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी हैं और वे बीमार होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में बुखार,जकड़न, खांसी और दर्द के मरीजों की संख्या करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। इसका कारण यह है कि धूप में लोग एकदम से गर्म कपड़े निकाल देते हैं और उसके बाद शाम के समय पहनते हैं जिसके कारण उनमें गर्म सर्द हो रहा हैं। डॉक्टरों ने मौसम को बदलाव को देखते सावधानी बरतने की हिदायत दी हैं।

मौसम बदलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पड़ जाती है कमजोर

मौसम में आए बदलाव के साथ शहर में वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। खांसी, बुखार और हाथ-पैर दर्द की शिकायत लेकर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या काफी हैं। लोगों में खांसी और जुकाम होकर बुखार की शिकायतें आ रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे वायरस जल्दी असर करता है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। कई मरीजों को तेज बुखार के साथ बदन दर्द, सिर दर्द और गले में जलन की समस्या हो रही है। कुछ मामलों में कमजोरी लंबे समय तक बनी रहने की शिकायत भी सामने आ रही है। 

लापरवाही न बरतें

दिन-रात के तापमान में अंतर बड़ी वजह डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अचानक आए अंतर की वजह से वायरल तेजी से फैल रहा है। दिन में तापमान जहां करीब 21 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं रात में यह गिरकर 14 डिग्री तक आ जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव से खासकर बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इन दिनों परिवारों में एक न एक सदस्य वायरल से पीडि़त है जिसके संपर्क के आने से अन्य सदस्य भी बीमार हो रहे हैं। फिजिशियन डा. जसमीन कौर का कहना है कि लापरवाही न बरतें, लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। 

यह रखें सावधानियां

  • सुबह-शाम मौसम के अनुसार कपड़े पहनें
  • ठंडी चीजों के सेवन से बचें
  • ताजा और घर का बना भोजन करें 
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं का पूरा कोर्स लें
  • गुनगुना पानी पिएं
Join The Conversation Opens in a new tab
×