हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के जन्मदिन (पराक्रम दिवस) के अवसर पर अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में तेज हवाओं व बारिश में नेता सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नेता जी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा के समक्ष सैन्य अंदाज में ‘सैल्यूट’ कर ‘नेता जी अमर रहे’ के नारे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगाए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज नेता सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन है और उनके नाम से हमने यहां अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क बनवाया है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
उन्होंने कहा कि आज हम हर वर्ष की तरह, जब से यह पार्क बना है, जब से यहां नेता जी विराजमान है, यहां अपने श्रद्धा सुमन प्रस्तुत करने के लिए आते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी को नमन किया और बाद में सभी को जन्मदिन के मौके पर लड्डू बांटे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरियाणा का सबसे सुंदर सुभाष पार्क
17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क, ऊर्जा मंत्री की बदौलत नया रूप पार्क को मिला गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से नेता सुभाष चंद्र बोस को समर्पित हरियाणा का सबसे सुंदर सुभाष पार्क अंबाला छावनी में बनाया गया है जोकि 17 एकड़ में फैला है, जहां रोज हजारों लोग आकर नेताजी के जीवन से प्रेरित होते हैं। इस पार्क को मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्थापित किया गया था। यह पार्क प्रदेश के निहायत खूबसूरत पार्कों में शुमार है, जहां प्रदेशभर से लोग सैर सपाटे और इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?