loader
The Haryana Story | हरियाणा से मंजू बाला व रानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ख़ास मेहमान के तौर पर आमंत्रित

हरियाणा से मंजू बाला व रानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ख़ास मेहमान के तौर पर आमंत्रित

जल संरक्षण में विशेष भूमिका निभाने वाले हरियाणा से दो जल प्रहरी का चयन

रानी (जल एवं सिवरेज समिति सदस्य) ग्राम पंचायत मनाना पानीपत (हरियाणा) व मंजू बाला सरपंच ग्राम पंचायत गुड़िया खेड़ा सिरसा (हरियाणा)

कर्तव्य पथ पर चलते हुए जल संरक्षण में विशेष भूमिका निभाने वाले हरियाणा से दो जल प्रहरी का चयन किया गया है जिसमें जिला सिरसा के नाथूसरी चोपटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुड़िया खेड़ा से वर्तमान में सरपंच मंजू बाला व पानीपत के समालखा ब्लॉक के गांव मनाना से VWSC सदस्य रानी का चयन किया गया है। चयनित जल प्रहरी में हरियाणा से दोनों महिलाओं को राजधानी दिल्ली के गणतंत्र दिवस पर विशेष मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया है। जिसके अंतर्गत दोनों महिलाएं 24 जनवरी से 27 जनवरी तक दिल्ली में ही विशेष कार्यक्रम में सहभागी रहेगी। हरियाणा में दोनों के चयन से पानीपत और सिरसा जिला प्रशासन व गांव वासी सभी बहुत खुश हैं। 

अब की बार भी हरियाणा से दो जल प्रहरी का चयन

गणतंत्र दिवस दिल्ली के कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ सतविंदर टाया को राज्य नोडल संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। टाया ने जानकारी देते हुए बताया पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस पर हरियाणा से 8 जल प्रहरी का चयन किया गया था जिसमें 4 महिलाएं व 4 पुरुष थे जिन्होंने जल संरक्षण में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिलकर बेहतर कार्य किया। इसी के तहत अब की बार भी हरियाणा से दो जल प्रहरी का चयन किया गया है लेकिन अबकी बार दोनों चयनित जल प्रहरी महिलाएं हैं। दोनों महिलाएं जल एवं सीवरेज  समिति की सदस्य है जो कि गांव में पानी बचाने व जल जागरुकता अभियान में PHED विभाग के साथ मिलकर बेहतर कार्य कर रही हैं। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से दोनों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है इसके साथ-साथ कुमारी मंजू बाला सरपंच के पिता आत्माराम व रानी के पति बलवीर को भी साथ में आमंत्रित किया गया है।

आयोजन के लिए खास ड्रेस

आमंत्रित किए गए सदस्य 26 जनवरी को महिला आसमानी नीला सूट या साड़ी पहनेगी और पुरुष आसमानी शर्ट व काली पैंट धारण करेगे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचाया जाएगा। 

24 जनवरी से 27 जनवरी तक विशेष कार्यक्रमों में दिल्ली में ही रहेंगे

19 स्टेट से विशेष जल प्रहरी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है जिसमें हरियाणा राज्य से दो जल प्रहरी व  उनके अभिभावक को हरियाणा भवन में  24 जनवरी से 27 जनवरी तक दोनों के लिए कमरे अलॉट किए  गए है। राज्य सरकार,NJJM के शीर्ष नेतृत्व व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त  तत्वाधान में  जल प्रहरी व उनके अभिभावकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों द्वारा हार्दिक स्वागत किया

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्टेट से विभिन्न कार्यों क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर कर्तव्य पथ नई दिल्ली में विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें हरियाणा से भी अलग-अलग कार्यों ,जल संरक्षण व अन्य बेहतर कार्य करने पर विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसी कड़ी में जल संरक्षण में विशेष भूमिका निभाने वाले दो जल प्रहरी को भी हरियाणा राज्य से कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि  के रूप में आमंत्रित किया गया है।

राज्य संपर्क अधिकारी डॉ सतविन्द्र टाया ने बताया कि कर्तव्य पथ पर हरियाणा से विशेष रूप से आमंत्रित जिला सिरसा के नाथूसरी चोपटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुड़िया खेड़ा से वर्तमान में सरपंच कुमारी मंजू बाला व उनके पिता आत्माराम और पानीपत के समालखा ब्लॉक के गांव मनाना से VWSC सदस्य रानी व उनके साथ उनके पति बलवीर को  राष्ट्रीय जल जीवन मिशन व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों द्वारा विधिवत रूप से स्वागत किया गया।

हरियाणा सरकार के सौजन्य से जन स्वास्थ्य  विभाग विभाग हरियाणा द्वारा विशिष्ट अतिथियों के लिए हरियाणा भवन व कर्तव्य पथ पर पहुंचने की समुचित व्यवस्था की गई। राज्य के दोनों वशिष्ठ अतिथि दिल्ली में पहुंचते ही पेयजल मंत्रालय द्वारा सम्मान पाकर बेहद खुश है । पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा 24 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जिसके तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का विशेष चार्टर तैयार किया गया है। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×