loader
The Haryana Story | अनुराग ठाकुर ने की पानीपत के विकास कार्यों की सराहना, बोले- पानीपत शहर अपनी एक 'अलग पहचान' बना रहा

अनुराग ठाकुर ने की पानीपत के विकास कार्यों की सराहना, बोले- पानीपत शहर अपनी एक 'अलग पहचान' बना रहा

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुर का किया भव्य स्वागत

शनिवार सुबह हरियाणा प्रवास पर पानीपत शहरी विधायक कार्यालय पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर का पानीपत पहुँचने पर विधायक प्रमोद विज और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राहुल राणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित पंडित की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पानीपत रेलवे स्टेशन परिसर में अनुराग ठाकुर का फूल माला पहनाकर एवं भारत माता के जयघोष के साथ स्वागत किया।

पानीपत निरंतर विकास के नए कीर्तिमान हासिल कर रहा

तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज एवं मेयर कोमल सैनी के साथ पानीपत शहरी विधानसभा कार्यकर्ताओं ने सांसद ठाकुर का स्वागत किया एवं उनके विचारों को सुना। ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत ही हम सभी एकमात्र उद्देश्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का युवा निरंतर देश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पानीपत निरंतर विकास के नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है एवं हरियाणा में पानीपत शहर अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। 

हुक्का किया भेंट

हरियाणवी संस्कृति का प्रतीक हुक्का विधायक प्रमोद कुमार विज एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद अनुराग ठाकुर को हुक्का भेंट किया जिसके लिए सांसद ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

ये रहे मौजूद

जिला महामंत्री सुनील कंसल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर, जिला सचिव सोनिया गाबा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सोनी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सनुमा, सुनील कपूर, नगर निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष सहित समस्त सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×