पानीपत जिला के बापौली खंड के गांव गढ़ी भलोर में भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार को भाजपा नेता ऋषिपाल रावल एवं भाजपा नेत्री रामभतेरी रावल से मिलने पहुंचे। गांव में पहुंचने पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का विधायक मनमोहन भड़ाना व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मनरेगा का कांग्रेस आज नाम बदलने पर विरोध कर रही है और सदा से ही नाम बदलने की शुरुआत कांग्रेस द्वारा ही की गई।
गरीब की कमाई का विरोध क्यों
मनरेगा में लोगों को 100 दिन काम मिलता था, जबकि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण) में लोगों को 125 दिन का काम मिलेगा और कांग्रेस कह रही है कि लोगों से उनका रोजगार छीन लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं राहुल गांधी से एक सवाल पूछना चाहता हूं गरीब की दिहाड़ी का विरोध क्यों ? गरीब को खेती बाड़ी के साथ-साथ मजदूरी का विरोध क्यों ? गरीब की कमाई का विरोध क्यों है।
गरीबी नहीं हटी गरीब हट गया पर कांग्रेस का नारा चलता रहा
जिसकी चार पीढ़ियां गरीबी हटाओ का नारा देती चली गई पर गरीबी नहीं हटी गरीब हट गया पर कांग्रेस का नारा चलता रहा। जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने 125 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 4 करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया। करोड़ो लोगो को शौचालय दिए. 60 करोड़ लोगो को 5 लाख के इलाज की सुविधा मिली.कांग्रेस गरीबी ख़तम नहीं कर पाई पर भाजपा ने की। भाजपा की नीति हर गरीब व्यक्ति तक सरकार की हर जन कल्याण नीति को पहुंचना है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश