मेयर कोमल सैनी के चावला कॉलोनी स्थित निजी कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर कोमल सैनी ने अपने पति दिनेश सैनी के साथ यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए पूर्ण आहुति दी। पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी ने यज्ञमान की भूमिका अदा की प्रकांड पंडित ने विधि विधान के अनुसार यज्ञ को सम्पन्न करवाया यज्ञ का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ और शांति पाठ के साथ ही यह कार्यक्रम संपन्न हो गया इस अवसर पर विधायक प्रमोद विज, ईश कुमार राणा, कृष्ण छोकर, रविन्द्र तुषामड जगबीर आर्य, भावना जैन, हिमांशु बंगा, राहुल विज ने भी यज्ञ में आहुति देकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की मंगल कामना की।
लोकप्रिय और मृदुभाषी
इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी ने कहा कि यू तो हरियाणा प्रदेश को अस्तित्व में आए 60 वर्ष हो गए है इस लंबे दौर में इस प्रदेश ने अनेक मुख्यमंत्री देखे है और हरियाणा का अभूतपूर्व विकास होते हुए भी इस प्रदेश ने देखा है इस उतार चढ़ाव के दौर में प्रदेश को तो लोकप्रिय और मृदुभाषी और सभी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सबका साथ, सबका विकास,और सबका विश्वास की भावना से समस्याओं का निदान करते है ऐसा होते प्रदेश ने पहली बार देखा है आज हरियाणा राष्ट्रीय स्तर पर भी विकास के मामले में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि आज पूरा हरियाणा अपने लाडले मुख्यमंत्री का जन्मदिन एक उत्सव के रूप में मना रहा है।
दूसरे कार्यकाल में 25 हजार युवाओं को नौकरी
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों को विकास के मामले में संतुष्ट किया है। अपने दूसरे कार्यकाल में 25 हजार युवाओं को नौकरी देने के बाद अक्तूबर 2024 में सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों को निःशुल्क डायलिसिस सेवा देने की सौगात दी। उन्होंने हरियाणा में ग्रुप सी व डी की महिला कर्मचारियों को उनके पसंदीदा जिलों में तैनात करने की नीति को लागू करवाया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर कई परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने सरकारी व निजी अस्पतालों में मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन करवाने की योजना को मंजूरी देकर बड़े स्तर पर लोगों को राहत प्रदान की।
दूरदर्शी सोच
मुख्यमंत्री नायब सैनी की ही दूरदर्शी सोच रही कि दिल्ली में लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए हर तरह के प्रभावी कदम उठाए। मुख्यमंत्री नायब सैनी संजीदा मसलों पर भी गंभीरता से काम करते हैं। सी.एम. ने हरियाणा में तो राहत एवं बचाव के काम किए ही, साथ में बाढ़ के दौरान पूरे हरियाणा से उनकी अगुवाई में पंजाब में बाढ़ के दौरान मदद भेजी गई। हांसी को नया जिला बनाकर इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग से रास्ता खोला है। साथ ही कई अन्य जिलों के लिए भी अभी कमेटी द्वारा काम किया जा रहा है। सभी ने नायब सिंह सैनी के दीर्घायु होने की कामना की ताकि वें लम्बे समय तक समाज व प्रदेश की सेवा कर सके।