77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में पारंपरिक ‘एट-होम’ समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी, विधान सभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण सहित, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा सहित के बड़े नताओं ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में आयोजित पारंपरिक ‘एट-होम’ समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का शिष्टाचार भेंट कर अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि ‘एट-होम’ समारोह सौहार्द, सम्मान और संवैधानिक गरिमा का प्रतीक रहा, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट हस्तियाँ उपस्थित रहती हैं।
राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने इस समारोह की मेजबानी की
बता दें कि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने इस समारोह की मेजबानी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, ऊर्जा मंत्री अनिल विज और अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई और समापन राष्ट्रीय गीत (वंदे मातरम) से हुआ। इस दौरान देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गईं। यह आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और गणतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने के प्रतीक के रूप में मनाया गया, जहाँ राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।समारोह में राज्य सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों (IAS और IPS), सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।इससे पहले, गणतंत्र दिवस की सुबह राज्यपाल ने पंचकूला में और मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
गणतंत्र दिवस की शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान
सीएम नायब सैनी ने कहा हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में सहभागिता की। 77वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और गणतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने वाला है। माननीय राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष जी एवं राज्य के गणमान्य महानुभावों से गणतंत्र दिवस की शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान करना अत्यंत सुखद एवं हर्षदायी रहा। मंत्री अनिल विज ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति, सुशासन तथा जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मर्यादाओं का सम्मान करते हुए जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश