loader
The Haryana Story | मनमोहन भड़ाना बोले - किसी का मकान तुड़वाने के लिए मेरे को सिफारिश न करें, मैं मकान तुड़वाने नहीं, छत मुहैया कराने आया हूं

मनमोहन भड़ाना बोले - किसी का मकान तुड़वाने के लिए मेरे को सिफारिश न करें, मैं मकान तुड़वाने नहीं, छत मुहैया कराने आया हूं

मैं किसी के घर तुड़वाने के लिए नहीं आया, बल्कि उन लोगों के मकान की छत लगवाने के लिए आया हूं जिन लोगों के मकानों पर छत नहीं है, मैं लोगों को बर्बाद करने नहीं आबाद करने के लिए आया हूं

मैं किसी के घर तुड़वाने के लिए नहीं आया, बल्कि उन लोगों के मकान की छत लगवाने के लिए आया हूं जिन लोगों के मकानों पर छत नहीं है, मैं लोगों को बर्बाद करने नहीं आबाद करने के लिए आया हूं, इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी का घर तुड़वाने के लिए मेरे को ना कहे। उक्त बातें समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने नरायणा गांव में सरपंच प्रतिनिधि विनोद शर्मा और प्रमोद शर्मा के द्वारा आयोजित करवाए गए कार्यक्रम में काफी संख्या में खिलाड़ियों और अन्य गांव वासियों को संबोधित करते हुए कही। विधायक मनमोहन बढ़ाना का गांव में पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि विनोद शर्मा और पूरी पंचायत के द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया, उन्हें गांव की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। 

कब्जे तुड़वाने के लिए कार्रवाई की गई तो ऐसे में वह लोग बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे

गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित करवाए गए इस कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने समस्त गांव वासियों की ओर से विधायक मनमोहन भड़ाना के सामने मांग रखी कि गांव में कुछ लोगों ने गांव की पंचायत की जमीन पर नाजायज कब्जे कर रखे हैं, लेकिन वह कोई 50 साल से है कोई ज्यादा सालों से हैं, इसलिए अगर उनके कब्जे तुड़वाने के लिए कोई कार्रवाई की गई तो ऐसे में वह लोग बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे, क्योंकि लोगों के द्वारा जीवन में घर केवल एक बार बनता है बार-बार नहीं बनता, इतना ही नहीं सरपंच प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने विधायक मनमोहन भड़ाना के सामने गांव वासियों को राशन डिपो के द्वारा सही समय पर राशन न मिलने को लेकर राशन डिपो को सामूहिक रूप से रखवाने की मांग की। 

मकान तुड़वाने से संबंधित कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी

विधायक मनमोहन भड़ाना ने दोनों मांगों से संबंधित अपने वक्तव्य में उपस्थित गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में किसी भी व्यक्ति का मकान तुड़वाने से संबंधित कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह केवल नरायणा गांव ही नहीं बल्कि पूरे समालखा विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं यहां लोगों का मकान तुड़वाने के लिए नहीं बल्कि लोगों को आबाद करने के लिए गरीब परिवार के लोग जिनके मकानों पर छत नहीं है उनको छत दिलवाने के लिए आया हूं, इसलिए कोई भी व्यक्ति मेरे को किसी का मकान तुड़वाने की सिफारिश ना करें। 

राशन डिपो को सामूहिक जगह पर रखवाने का काम किया जाएगा

गांव में गांव वासियों को सरकारी राशन डिपो से समय पर राशन न मिलने की शिकायत करने पर मनमोहन भड़ाना ने कहा कि गांव में जो राशन डिपो है जिसकी लोग शिकायत कर रहे हैं जल्द ही उस राशन डिपो को सामूहिक जगह पर रखवाने का काम किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह से परेशानी का सामना न करना पड़े। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित करवाई गई कबड्डी प्रतियोगिता में भी विधायक मनमोहन भड़ाना ने खेल स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को भी अपना आशीर्वाद दिया और उन्हें कहा कि सभी खिलाड़ी लगन से खेले, क्योंकि लगन से खेलने वाले खिलाड़ी ही हमेशा हर खेल में कामयाबी पाते हैं। 

मैं व्यक्तिगत तौर से भी सम्मानित करूंगा : भड़ाना

उन्होंने कहा कि समालखा विधानसभा क्षेत्र का जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके समालखा विधानसभा का नाम रोशन करेगा तो निश्चित रूप से उसको मैं व्यक्तिगत तौर से भी सम्मानित करूंगा। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश डाहर, पवन कौशिक, ब्लॉक समिति के चेयरमैन अंकुश चोपड़ा, राजकुमार छौक्कर, अनूप छौक्कर, अमित छौक्कर, मोहन शर्मा, हरिओम वत्स, बलजीत शर्मा, वीरेंद्र छौक्कर बिंदा व नीरज त्यागी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×