loader
The Haryana Story | रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन की सराहनीय पहल : किडनी रोग से जूझ रहे जरूरतमंद पत्रकार को दी 2.21 लाख की सहायता

रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन की सराहनीय पहल : किडनी रोग से जूझ रहे जरूरतमंद पत्रकार को दी 2.21 लाख की सहायता

क्लब के सभी सदस्यों और पत्रकारों ने की सेवा की सराहना

रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन की यह एक सराहनीय पहल है। रोटरी मिडटाउन ने किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक जरूरतमंद पत्रकार की मदद के लिए 2.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। क्लब ने 2.21 लाख रुपये की राशि पत्रकार को सौंपी, ताकि उनके इलाज में आने वाले खर्च में राहत मिल सके। क्लब पदाधिकारियों के मुताबिक इस सहायता का मुख्य उद्देश्य पत्रकार को समय पर उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराना है, क्योंकि किडनी रोग का इलाज काफी महंगा होता है। बता दें कि रोटरी क्लब अक्सर स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहता है।

2 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की

जानकारी मुताबिक बुधवार को मॉडल टाउन स्थित रोटरी मिडटाउन भवन में मानवीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत पानीपत के एक जरूरतमंद पत्रकार गुरदास कैथवास (शगुन) को किडनी रोग के उपचार एवं नियमित डायलिसिस के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 2 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। क्लब अध्यक्ष दीपक बजाज और सचिव जगदीश अरोड़ा ने मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती पत्रकार गुरदास (शगुन) को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में यह राशि दी।

यह पहल पत्रकार समुदाय के प्रति सहयोग, संवेदना और एकजुटता का प्रतीक

रोटरी पानीपत के अध्यक्ष दीपक बजाज ने कहा, यह पहल पत्रकार समुदाय के प्रति सहयोग, संवेदना और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार हर प्रकार के मौसम और नाजुक हालातों की मार झेल कर समाज में होने वाली घटनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करते हैं, जिसके चलते इस दौरान कई बार पत्रकार चोटिल भी हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत न होने पर वे इलाज भी नहीं करा पाते। 

पत्रकार की सहायता के लिए क्लब ने मन बनाया और उनकी सहायता के लिए आगे आया

ऐसे ही एक पत्रकार की सहायता के लिए क्लब ने अपना मन बनाया और उनकी सहायता के लिए आगे आया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी मिडटाउन सचिव जगदीश अरोड़ा ने किया। इस दौरान शहर विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज, रोटरी मिड टाउन के वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन चुघ, रंजीत भाटिया, सतीश गोयल, मुकेश तलवाड़, पंकज आहूजा, सुनील बवेजा, एमएल सेतिया, संदीप खेर, सतीश महाजन, अमिताभ अवस्थी, नितेश डावर, सुरेश बजाज, आलोक गुप्ता, दीपक भंडारी, नितिन अरोड़ा, सुनील वधवा, प्रवीण आर्य, नीरज स्याल आदि के अलावा पानीपत के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×