loader
The Haryana Story | प्रदेश में खूब फल फूल रहा 'नशे का कारोबार' : नशीली गोलियां बेचने का आरोपी काबू, 1200 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद

प्रदेश में खूब फल फूल रहा 'नशे का कारोबार' : नशीली गोलियां बेचने का आरोपी काबू, 1200 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से अल्प्राजोलम 0.5 मिलीग्राम की 80 पत्तियां बरामद कीं, जिनमें कुल 1200 गोलियां थीं। इन गोलियों का कुल वजन 192 ग्राम पाया गया

करनाल पुलिस की सीआईए-टू (CIA-2) टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमालपुर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1200 अल्प्राजोलम (Alprazolam) नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई जो करनाल के कमालपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से अल्प्राजोलम 0.5 मिलीग्राम की 80 पत्तियां बरामद कीं, जिनमें कुल 1200 गोलियां थीं। इन गोलियों का कुल वजन 192 ग्राम पाया गया।

आरोपी के कब्जे से 1200 अल्प्राजोलम नशीली गोलियां बरामद

डीएसपी राजीव कुमार  जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ करनाल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम जिला पुलिस की सीआईए-2 टीम ने नशीली गोलियां बेचने के मामले में एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सहायक उप निरीक्षक रामनिवास की अध्यक्षता में विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने गांव कमालपुर, थाना बुटाना क्षेत्र से आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1200 अल्प्राजोलम नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिनका कुल वजन करीब 192 ग्राम पाया गया।

पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

आरोपी को गांव के सरकारी स्कूल के पास से तब काबू किया गया जब वह पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। यह कार्रवाई सीआईए-टू प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार और जांच अधिकारी रामनिवास कुमार की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में NDPS अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी इन प्रतिबंधित दवाओं के लिए कोई वैध लाइसेंस या डॉक्टर की पर्ची पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना बुटाना, करनाल में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Join The Conversation Opens in a new tab
×