हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शिता, संतुलन और समावेशी विकास की भावना के साथ तैयार किया गया है, जिसमें किसान, श्रमिक, व्यापारी, मध्यम वर्ग, युवा, महिलाएं एवं पिछड़े वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बुलेट ट्रेन की गति से आगे बढ़ रहा है।
इस बजट से देश के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा
यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि देश की 145 करोड़ जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे पलायन की सोच छोड़कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनेंगे। आम आदमी की जरूरत से जुड़ी वस्तुएं अधिक सुलभ और किफायती होंगी। कैंसर की दवाओं और उपचार से जुड़े उपकरणों पर ड्यूटी में कटौती कर सरकार ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है, जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
आयुर्वेदिक शोध व उपचार को मजबूती मिलेगी
प्रो. शर्मा ने आयुर्वेद के क्षेत्र में नए एम्स स्तर के’ संस्थानों की घोषणा को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी और आयुर्वेदिक शोध व उपचार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि नए फ्रेट कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा से देश की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी, परिवहन लागत घटेगी और विकास को तेज गति मिलेगी। यह बजट राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है। प्रो. रामबिलास शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्रीय बजट देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?